मथुरा: संत प्रेमानंद के शिष्य की रहस्यमयी मौत पर SIT या मजिस्ट्रियल जांच की मांग, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र

मथुरा: संत प्रेमानंद के षिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की रहस्यमयी मौत के मामले सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलादकृष्ण शुक्ला एडवोकेट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीष को पत्र लिखकर उक्त मामले की एसआईटी या मजिस्ट्रियल जांच कराये जाने के मांग की है।

उन्होंने बताया कि प्रेमानंद महाराज के षिष्य रसिक दुलारी शरण की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उनके शरीर सात स्थान पर चोटें थीं, इसके अलावा प्राइवेट पार्ट का कटना भी हैं एवं अधिक रक्त बहना मौत का कारण रिपोर्ट के अनुसार पाया गया है।उन्होंने कहा कि संत प्रेमानंद एवं श्रीहित राधाकेलि कुंज ट्रस्ट की ओर किसी भी व्यक्ति का कोई भी स्टेटमेंट दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत के मामले में नहीं आया हैं, यह काफी संदेहास्पद है। समाचार पत्रों में प्रकाशित तथ्यों के अनुसार मृतक के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इंकार करते हुए पुलिस को लिखित शिकायत देकर ’’बड़ी साजिश की आशंका जताई है।

Also Read: Vrindavan में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत पर गरमाया मामला, संत समाज में आक्रोश, CBI जांच की मांग

परिजनों का कहना है कि 2 वर्षों से दीपक से उनका कोई संपर्क नहीं था और आश्रम प्रबंधन मिलने भी नहीं देता था तथा पुलिस को सूचना लगभग 2 घंटे बाद अस्पताल से मिली एवं आश्रम में रहने वाले साधकों ने घटना के बाद आश्रम के सामने लगी समर्सिबल चलाकर पानी से सड़क पर पड़े खून को साफ किया, संबंधित प्राप्त जानकारियों से पता चलता है कि मामला काफी गंभीर हैं और इस मामले में प्राप्त सबूतों को सुरक्षित रखते हुए गहनता से इस विषय की जांच अति आवष्यक है।उन्होंने बताया कि वह शीघ्र उक्त मामले में निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच हेतु इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल करेंगे और एसआईटी और मजिस्ट्रियल जांच की मांग करेंगे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)