विवि की प्रवेश परीक्षाएं 30 जून से, प्रवेश पत्र 27 से डाउनलोड होंगे, 42 कोर्सेज के लिए तीन पालियों में होगी परीक्षाएं

गोरखपुर : दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्नातक एवं परास्नातक प्रवेश परीक्षाएं 30 जून से प्रारंभ होगी । परीक्षाएं 13 जुलाई तक चलेंगी। प्रवेश पत्र 27 जून से विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल dduguadmission.in से डाउनलोड किये जा सकेंगे।

यह जानकारी देते हुए प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि इस वर्ष 42 पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाएं तीन पालियों में आयोजित की जाएंगी। सुबह की पाली 09 बजे से 11 बजे तक, दोपहर की पाली 12 से 02 बजे तक तथा शाम की पाली 3 से 05 बजे तक आयोजित होगी।

Also Read : गोरखपुर से वैश्विक हॉस्पिटलिटी करियर तक : IHMCT-DDUGU ने BHMCT और MHMCT पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की

परीक्षाओं के पहले दिन यानी 30 जून को प्रातः पाली में डी.फार्मा, दोपहर में एम.एससी. (कृषि) और सायं पाली में बी.फार्मा की परीक्षा होगी। इसके बाद 1 जुलाई को बी.एससी. (कृषि) ऑनर्स, बी.एससी. (नेचुरल फॉर्मिंग ), एम.ए. (भूगोल), एम.एससी. (बायोटेक्नोलॉजी), एम.ए./एम.एससी. (गणित) और एम.ए. (शिक्षाशास्त्र) की परीक्षाएँ अलग-अलग पालियों में संपन्न होंगी।

“प्रवेश प्रक्रिया को कम से कम अवधि में पूरा करने तथा समय से सत्रारम्भ सुनिश्चित करने के लिए इस वर्ष प्रवेश परीक्षाएं तीन पालियों में आयोजित की जा रही हैं। जिन विषयों में टेस्ट नहीं हो रहे वहां प्रवेश प्रक्रिया जुलाई प्रथम सप्ताह में ही शुरू कर दी जाएगी।” : प्रो पूनम टंडन, कुलपति

 

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )