UP: कूलर का स्विच ऑन करते ही लगा करंट, 26 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत

UP: बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ागांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया। घर में कूलर का स्विच ऑन करते ही 26 वर्षीय अनुपमा तेज करंट की चपेट में आ गईं। उनकी चीख सुनकर परिजन दौड़े, लेकिन तब तक वह अचेत होकर गिर चुकी थीं।

आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया। मृतका के पति दीपक रोजी-रोटी के लिए चंडीगढ़ में मजदूरी करते हैं। अनुपमा गांव में अपने तीन वर्षीय बेटे श्रेयांश के साथ रहती थीं। मां की अचानक मौत से मासूम के सिर से ममता का साया उठ गया।

Also Read: बाराबंकी: नेपाल से छोड़े गए पानी का असर, घाघरा खतरे के निशान से सिर्फ 6 सेमी नीचे, प्रशासन हाई अलर्ट पर

बताया जा रहा है कि चीख सुनकर सबसे पहले भतीजा दिव्यांश मौके पर पहुंचा और शोर मचाया। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। थाना प्रभारी सीपी तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत करंट लगने से हुई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)