UP: जिगना में खूनी तांडव, रास्ते में वृद्ध महिला पर बरसाए लाठी-डंडे, मौत, परिवार के तीन लोग गंभीर घायल

मिर्जापुर: जिले के जिगना थाना क्षेत्र के खैरा गांव में मनबढ युवक ने वृद्ध महिला की लाठी डंडे से पिटाई कर हत्या कर दिया जबकि पति देवर व बेटे की पिटाई कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायलों को पीएचसी सर्रोई में दवा इलाज कराया।

Also Read: UP: चंदौली में बाढ़-जलभराव से हाहाकार, 50 बीघा धान की फसल डूबी, कच्चे मकान भी गिरे

गांव निवासी रमाकान्त पाल पुत्र राजनरायन पाल 45 वर्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बीती रात लगभग 12 बजे घर से चार सौ मीटर दूर डेरा पर पिता राज नारायण पाल पुत्र स्व. सहदेव 73 वर्ष सो रहे थे की गांव निवासी अंकित दूबे पुत्र अखिलेश दूबे पहले अपने घर पर परिवार के लोगों से विवाद किया उसके बाद रात लगभग 12 बजे डेरे पर सो रहे पिता राजनरायन पाल 73 वर्ष को लाठी से लैस कमरे में घुसकर मारने लगा पिता ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। आज सुबह लगभग पांच बजे हम बच्चों को कोचिंग पढ़ाने जा रहे थे की पहले से घात लगाए रास्ते में मौजूद आरोपी युवक लाठी से मारने लगा किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

Also Read: आजमगढ़ में चोरी की दो वारदातों का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, पंपिंग सेट-मोटरसाइकिल बरामद

तब तक शौच को जा रही माता यशोदरा देवी पत्नी राज नारायण पाल 70 वर्ष को रास्ते में लाठी डंडे से पिट पिटकर हत्या कर दिया। उसके बाद चाचा तेरसू पाल 65 वर्ष को भी मारा पीटा, सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलावस्था में हमें व पिता, चाचा तेरसु पाल को पीएचसी सर्रोई में दवा इलाज कराया। पीड़ित रमाकांत ने बताया की आरोपी युवक नशेड़ी प्रवृत्ति का है हमेशा नशे में रहता है उससे कभी कोई विवाद नहीं हुआ है। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है साथ ही घायलों का दवा इलाज कराते हुए मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)