UP: रायबरेली में शासन एवं जनहित में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने जिले में तहसीलदार एवं नव प्रोन्नत तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। 27 अगस्त को जारी आदेश के अनुसार कुल 10 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है। सभी संबंधित अधिकारियों को नवीन पद पर तत्काल कार्यभार ग्रहण कर कार्यभार आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश के मुताबिक नव प्रोन्नत सुनील कुमार को तहसीलदार ऊंचाहार, यशवंत सिंह को तहसीलदार डलमऊ, पवन कुमार यादव को तहसीलदार लालगंज, प्रदीप कुमार निगम को तहसीलदार न्यायिक लालगंज, शालिनी तिवारी को तहसीलदार महाराजगंज और अवनीश कुमार को तहसीलदार सलोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Also Read: UP: रायबरेली के ऊंचाहार पंचायत में 6.88 लाख की वित्तीय अनियमितता, प्रधान के छीने अधिकार
इसके अलावा वर्तमान में तहसीलदार महाराजगंज रहीं मंजुला मिश्रा को तहसीलदार न्यायिक सदर, तहसीलदार ऊंचाहार आकांक्षा दीक्षित को तहसीलदार न्यायिक सलोन, तहसीलदार सलोन दीपिका सिंह को तहसीलदार न्यायिक महाराजगंज तथा तहसीलदार डलमऊ प्रज्ञा द्विवेदी को तहसीलदार न्यायिक डलमऊ के पद पर तैनाती दी गई है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें और इसकी आख्या अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। प्रशासनिक स्तर पर हुए इस फेरबदल से विभिन्न तहसीलों में राजस्व एवं न्यायिक कार्यों के संचालन में बदलाव देखने को मिलेगा।
















































