UP: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बड़ा एक्शन, कई थाना प्रभारियों का तबादला

UP: सहारनपुर जनपद में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। एसएसपी ने करीब दो दर्जन थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। तबादला सूची में कई ऐसे निरीक्षक और उपनिरीक्षक भी शामिल हैं, जो पुलिस लाइन या अन्य शाखाओं में तैनात थे और अब उन्हें थानों की कमान दी गई है। फेरबदल के तहत निरीक्षक राजीव कुमार कौशिक को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर, संदीप बालियान को देवबंद, वीरेंद्र सिंह को मंडी और प्रमोद कुमार को फतेहपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध को नकुड़, नेमचंद सिंह को सदर बाजार, प्रदीप कुमार को जनकपुरी, राधेश्याम यादव को नागल, राकेश कुमार को रामपुर मनिहारान और धर्मेंद्र कुमार को गागलहेड़ी थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।इसके अलावा उपनिरीक्षक विनोद कुमार को मिर्जापुर, अक्षय शर्मा को चिलकाना, विकास चारण को नानौता, सचिन पुनिया को तीतरों तथा धर्मेंद्र कुमार को बिहारीगढ़ थाने की कमान सौंपी गई है। महिला थाना की जिम्मेदारी निरीक्षक मनतेश रानी को दी गई है।

Also Read: UP: लेखपालों ने खोला मोर्चा! अमेठी तहसील में प्रदर्शन, समाधान दिवस का बहिष्कार

एसएसपी ने अपराध शाखा, साइबर क्राइम थाना और पुलिस लाइन में भी अधिकारियों की तैनाती बदली है। निरीक्षक कपिल देव, सुबे सिंह, चन्द्रसेन सैनी, उमेद कुमार और सतेंद्र सिंह को अपराध शाखा में तैनाती मिली है। निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी को साइबर क्राइम थाना भेजा गया है, जबकि संजय कुमार को पुलिस लाइन में तैनात किया गया है।पुलिस विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल को कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिसिंग में प्रभावशीलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई तैनाती के बाद सभी अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिसिंग और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद की जा रही है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)