UP: चंदौली में आज 4 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद, 6 फीडरों पर होगा लाइन-पोल शिफ्टिंग का काम

UP: चंदौली पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के चंदासी उपकेंद्र से निर्गत 11 केवी के फीडर संख्या 01, 02, 03, 04, 05 और 06 की बिजली आपूर्ति शनिवार को चार घंटे बाधित रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से पीटर इंग्लैंड से आदित्य विजन तक एलटी एवं एचटी लाइन तथा विद्युत पोल की शिफ्टिंग का कार्य कराया जाएगा।

उपखंड अधिकारी ई. दीपक पटेल ने बताया कि क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य कराया जाना है। सड़क निर्माण के दौरान किसी प्रकार की परेशानी और विद्युत लाइन से संबंधित दुर्घटना की आशंका को देखते हुए लाइन एवं पोल का स्थानांतरण किया जाना आवश्यक है। इसी के चलते शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संबंधित फीडरों की विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी।

Also Read: डीएम ने गर्मी को देखते हुए 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का आदेश, स्मार्ट मीटर और बिजली व्यवस्था पर अहम फैसले

विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार, निर्धारित समय के दौरान लाइन शिफ्टिंग और पोल स्थानांतरण का कार्य पूरा कराया जाएगा। कार्य समाप्त होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। हालांकि, तकनीकी परिस्थितियों के कारण आपूर्ति बहाल होने में कुछ समय का अंतर हो सकता है।

विभाग ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने के दौरान आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें और विभागीय कर्मचारियों को कार्य में सहयोग करें। साथ ही विद्युत सुरक्षा को लेकर भी लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। उपखंड अधिकारी ई. दीपक पटेल ने लोगों से बिजली का अनावश्यक उपयोग नहीं करने और ऊर्जा संरक्षण में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रहित में बिजली बचाएं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)