गोंडा : मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज, आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण

बलरामपुर, गोंडा : मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने आईजी अमित पाठक तथा जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन के साथ कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की और सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, बैरिकेडिंग, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए और सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं।

Also Read : फेसबुक पर रुखसाना नाम की आई डी से पार्टी को बदनाम करने का आरोप , भाजपा मीडिया प्रभारी की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा 

निरीक्षण के उपरांत मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने देवीपाटन मंदिर पहुंचकर मां पाटेश्वरी के दर्शन एवं पूजन किए तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)