चंदौली: कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सुभाष पार्क में धरना-प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। नेताओं ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर इसे और व्यापक किया जाएगा।
धरने का नेतृत्व कांग्रेस कमेटी मुगलसराय के शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने किया। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि इसी के विरोध में धरना दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे, चक्का जाम करेंगे और उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर संवैधानिक तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे।
Also Read: लखनऊ: अंबी बिष्ट समेत 5 के खिलाफ FIR, LDA से जुड़ा मामला, विजिलेंस जांच के बाद कार्रवाई
उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ. नारायण मूर्ति ओझा ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं के साथ जिस तरह से पुलिस ने कार्रवाई की, उससे लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने ज्ञानेश कुमार सहित अन्य नेताओं पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि मांग पूरी होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
कांग्रेस नेता दयाराम पटेल ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में यह धरना अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष का नेता सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा होता है। उन्होंने शासन पर लोकतंत्र के हनन का आरोप लगाते हुए आंदोलन जारी रखने की बात कही।
Also Read: बुंदेलखंड में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा! केन-यमुना उफान पर, चिल्ला घाट पर भी बढ़ा जलस्तर
धरने में शहीद तौसीफ, अकील अहमद बाबू, विजय गुप्ता, दशरथ चौहान, उषा यादव, मुन्नी पटेल, पूजा गुप्ता, हेलेन पैट्रिक, उमेश चौहान, तारीख अब्बास, दिलीप पाल, इमरान अहमद, विशन सोनकर, रूपेश चौहान, संतोष पासवान, इमरान आलम, राकेश कुमार सिंह, रमेश पांडे, इकबाल अहमद, शकील अहमद, कन्हैया मोदनवाल, संजय चौहान, कुंदन गुप्ता, अनुज कुमार, रमेश यादव, अजीत कुमार गिरी, किशोरी लाल शर्मा, देवेश महाराज, राधेश्याम पासवान, संगीता सिंह, अहमद हाजी, राकेश यादव, अनवर सादात, रूपेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)














