UP: राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जौनपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, निर्वाचन कार्यालय का घेराव

जौनपुर: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जौनपुर में विरोध मार्च निकालकर जिला निर्वाचन कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता महात्मा गांधी की प्रतिमा से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें पद से हटाने और कार्रवाई की मांग की गई।

Also Read: लखनऊ: अंबी बिष्ट समेत 5 के खिलाफ FIR, LDA से जुड़ा मामला, विजिलेंस जांच के बाद कार्रवाई

विरोध मार्च अंबेडकर तिराहे से होते हुए निर्वाचन कार्यालय पहुंचा, जहां कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से नाम हटाने के जरिए लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को तत्काल बर्खास्त किए जाने की मांग की।शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के जरिए केंद्र सरकार ने विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया है। उन्होंने सरकार को बर्खास्त करने की मांग भी उठाई।

Also Read: बुंदेलखंड में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा! केन-यमुना उफान पर, चिल्ला घाट पर भी बढ़ा जलस्तर

प्रदर्शन का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने किया। इस दौरान डॉ.परमेन्दर सिंह,डॉ. आरसी पांडेय, अनिल दूबे आजाद, राकेश सिंह डब्बू, विनय तिवारी, गौरव सिंह शनी, वरुणा शंकर चतुर्वेदी, शिव मिश्रा, नसीम, मुहम्मद वकील सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट और निर्वाचन कार्यालय के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)