Home Crime टॉयलेट सीट को बताया शिवलिंग, भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाला...

टॉयलेट सीट को बताया शिवलिंग, भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाला नसीम और अरमान गिरफ्तार, विरोध में मुस्लिम भीड़ ने थाने पर बोला हमला

Himachal Pradesh Shivling toilet seat

वाराणसी के ज्ञानवापी विवाद (Gyanvapi Controversy) पर सुनवाई शुरू होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ बयानबाजी और उनके अपमान किए जाने के मामले बढ़ गए हैं। यूपी के मुजफ्फरनगर में जहां सपा नेता मोहसिन ने कटी हुई लीची के बीज की शिवलिंग से तुलना की। वहीं, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सिरमौर जिले में स्थित पावंटा साहिब में शिवलिंग को लेकर कट्टरपंथी मुस्लिमों ने सोशल मीडियापर अपमानजनक टिप्पणियां की, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

मुस्लिम कट्टरपंथियों का थाने पर हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना पावंटा साहिब थाने के अंतर्गत माजरा में शिवलिंग को लेकर विवादित बयान देने के मामले में 2 आरोपियो पावंटा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष नसीम राज और सैलू की दुकान चलाने वाले अरमान मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया। इसी बात से भड़के मुस्लिम कट्टरपंथियों ने थाने पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों और तलवारें लेकर पहुंचे मुस्लिमों ने थाने को घेर लिया।

Also Read: ज्ञानवापी विवाद पर मायावती बोलीं- BJP चुन-चुनकर धार्मिक स्थलों को बना रही निशाना, बिगड़ सकता है देश का माहौल

इस बीच जैसे ही इसकी खबर हिंदू समुदाय को लगी तो वे सैकड़ों हिंदुओं के साथ थाने पहुंच गए। इसके बाद दोनों तरफ से नारेबाजी की गई। वहीं, हालात बेकाबू होते देख जिले के डीसी और एसपी समेत सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिशें करने लगे। काफी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया गया। हालांकि, इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

ज्ञानवापी की वजह से भगवान शिव का किया अपमान

इस बीच हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी ने इसे ज्ञानवापी विवादित ढांचे से जोड़कर देखा और दावा किया कि ज्ञानवापी विवाद के कारण कुछ लोगों ने पावंटा में भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी की है। ये हिंदू-मुस्लिम तनाव को बढ़ाने की साजिश है। वहीं, बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि हिंदू देवी-देवताओं के अपमान को सहन नहीं करेंगे।

Also Read: सपा नेता रुबीना खानम का बड़ा बयान, कहा- अगर मंदिर तोड़कर ज्ञानवापी मस्जिद बनाई गई तो मुस्लिम भाई हिंदुओं को दे दें जमीन

ये है पूरा मामला

गौरतलब है कि अरमान मलिक नाम के मुस्लिम युवक ने फेसबुक पर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट डाली थी। बताया जा रहा है कि वो माजरा का रहने वाला है। वहीं, दूसरा आरोपी नसीम नाज है, उसने इस पोस्ट को शेयर किया था। दावा किया जा रहा है कि नसीम राज बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )