सहारनपुर: जिले में अपराध और अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मण्डी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपदभर में अवैध हथियार रखने और उनके कारोबार में शामिल अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में थाना मण्डी प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। थाना मण्डी पुलिस टीम गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।
Also Read: ‘प्यार, शादी का सपना और फिर सेक्स…’, यूपी का ये मामला आपको चौंका देगा!
इसी दौरान जेवी जैन कॉलेज के पीछे से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान मौहम्मद अहमद उर्फ शाहरूख उर्फ झल्ला पुत्र अब्दुल रहमान निवासी कमेला कॉलोनी थाना मण्डी सहारनपुर के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मण्डी में मुकदमा मामला दर्ज किया है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पर पहले से चोरी और आबकारी अधिनियम के मामले भी दर्ज हैं। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, कांस्टेबल अनुजपाल और कांस्टेबल अनुज कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।











































