मिर्जापुर: विश्व विख्यात ताज नगरी यूपी के आगरा के दिव्यांग युवक वासु राइडर धरती पर बढ़ते हुए प्रदूषण को लेकर एक नई अलख जगाने के लिए साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले हैं। 55% दिव्यांग के बावजूद इनके हौसले बुलंद हैं। 2 जून 2025 को घर से निकले वासु राइडर अब तक कई जिलों व राज्यों का कर भ्रमण कर चुके हैं। इनका मुख्य उद्देश्य है कि पर्यावरण प्रदूषण को लेकर के लोगों को जागरूक किया जाए।
गुरुवार को मिर्ज़ापुर पहुंचे वासु अपने इस अनोखे और कठिन अभियान को लेकर बताते हैं कि, जिस तरह से प्रदूषण बढ़ रहा है। डीजल-पेट्रोल का प्रयोग बढ़ रहा है और कार्बन गैसों का उत्सर्जन ज्यादा हो रहा है। यह हमारे जीवन के लिए हानिकारक है, आने वाली पीढियों के लिए ऑक्सीजन की कमी होगी और युवाओं को अच्छे स्वास्थ्य के लिए छोटी-मोटी दूरियों के लिए पैदल और साइकिल का उपयोग करना चाहिए, ताकि हमारा शरीर भी स्वस्थ रहें हम भी स्वस्थ रहें। वह कहते हैं हमारा समाज भी स्वस्थ रहें दुर्घटना रहित समाज हो।
Also Read: UP: चंदौली में बाढ़-जलभराव से हाहाकार, 50 बीघा धान की फसल डूबी, कच्चे मकान भी गिरे
आए दिन अखबारों की सुर्खियों में व सड़कों पर देखने को मिलता है कि तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में युवक की मौत, अज्ञात वाहन से युवक की मौत, ऐसी खबरें दिल को कहीं ना कहीं छू जाती हैं और जब एक युवा मरता है या दुर्घटना में घायल होता है तो उसके परिवार पर माता-पिता पर या पत्नी बच्चों पर क्या स्थिति होती है? यह महज कल्पना मात्र से ही सिहरन पैदा होती है। ऐसे में मैं कई देशों में जाऊंगा कई राज्यों में जाऊंगा और लोगों से विशेष करके युवाओं से यह अपील करूंगा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अपना कचरा स्वयं उठाएं और कम से कम डीजल पेट्रोल वाले वाहन का प्रयोग करें। अपनी सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें, ताकि सभी लोग खुशहाल रहे। लोगों को किसी ऐसी समस्या का सामना न करना पड़े जिससे कि किसी के बुढापे लाठी किसी बहन का भाई न असमय काल के गाल में समाये यह अब युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी है की प्रकृति को स्वच्छ और सुंदर रखें जिससे धरा पर जीवन बना रहे।



















































