UP: महिलाओं से अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी, ऑपरेशन मजनू में मनचला गिरफ्तार

UP: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ऑपरेशन मजनू एवं मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना भरेह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी और फब्तियां कसने वाले एक मनचले को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान थाना भरेह क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक युवक राह चलती महिलाओं और बालिकाओं पर अभद्र टिप्पणियां कर उन्हें परेशान कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की गई।

Also Read: आजमगढ़: इंस्टाग्राम रील में डमी पिस्टल दिखाकर दहशत फैलाना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़, अश्लील हरकत, अभद्र टिप्पणी या फब्तियां कसने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इटावा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी महिलाओं या बालिकाओं के साथ छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार या किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। ऑपरेशन मजनू और मिशन शक्ति अभियान के तहत जिलेभर में यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि महिलाओं को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)