UP: बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में पशु तस्करो ने पुलिस टीम पर गोली चलाई। पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो पशु तस्करों को लगी गोली। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं, जबकि तीसरे आरोपी को पीछा कर पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस का एक सिपाही भी घायल हुआ है।
जानिए क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, बिजनौर- अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के हरेवली रोड बिरला फार्म में देर रात पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पशु तस्कर चोरी के मुकदमे से संबंधित पिकअप वाहन चोरी की गई पशुओं को लेकर इधर से गुजरने वाला है। पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चालक तेज रफ्तार से पिकअप लेकर बिरला फार्म की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर भागने लगा।पुलिस के मुताबिक, पिकअप सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इसके बाद वाहन में सवार बदमाश नीचे उतरकर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। तीसरे आरोपी को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस पार्टी में शामिल कांस्टेबल मोहित भी घायल हुआ। पूछताछ में आरोपियों की पहचान साकिब पुत्र रहीस निवासी रुड़की, थाना सिविल लाइन, जनपद हरिद्वार, इरशाद पुत्र राशिद निवासी ग्राम नया गांव, थाना कांठ, और शहजाद पुत्र शौकत निवासी बंडा रोड, रुड़की,के रूप में हुई।
पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों ने बेगम सराय से दो पशु/भैंस चोरी करने की बात स्वीकार की है। घायल आरोपियों और पुलिसकर्मी को उपचार के लिए सीएचसी अफजलगढ़ भेजा गया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई पशु/भैंसों के साथ घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन यूपी 08 सीपी 5829, दो अवैध तमंचे .315 बोर, चार जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद करने की बात कही है।मुठभेड़ के संबंध में थाना अफजलगढ़ में पुलिस की ओर से अलग मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं चोरी की गई दोनों भैंसों की बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।किशोर श्रीवास्तव अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बिजनौर और पुलिस टीम की कार्रवाई से पशु तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। और पुलिस की जांच पड़ताल जारी है।



















































