गोण्डा: पुलिस अधीक्षक गोण्डा अभिषेक ने शनिवार को थाना नवाबगंज का औचक निरीक्षण कर थाने की व्यवस्थाओं और पुलिस कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मालखाना, बैरक, भोजनालय और शस्त्रागार समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने क्राइम रजिस्टर, भूमि विवाद, बीट सूचना सहित विभिन्न अभिलेखों की समीक्षा की और उन्हें अद्यावधिक एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना कार्यालय एवं बीट कार्यों को अधिक से अधिक डिजिटल माध्यम से संचालित करने तथा यक्ष ऐप का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने को कहा एसपी ने लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों और अभियोगों की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया।
Also Read: UP: दो साल से मायके में रह रही थी पत्नी, परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम
फरियादियों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने तथा महिला एवं बाल अपराधों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए अपराध नियंत्रण को लेकर वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, निरोधात्मक कार्रवाई और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने को कहा गया। आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में प्रभावी गश्त और सतर्कता बढ़ाने के साथ बीट आरक्षियों को नियमित भ्रमण एवं जनसंवाद करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों की मूलभूत सुविधाओं और कल्याण संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने पर भी जोर दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और टीम भावना के साथ कार्य कर आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने तथा अपराधियों में कानून का भय कायम रखने के निर्देश दिए।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



















































