UP: बलिया में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पहले स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर दिखा। कानून-व्यवस्था और संभावित विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस व प्रशासन ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कई युवा नेताओं पर शिकंजा कसते हुए उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया।
पढ़िए मामले से जुड़ी पूरी जानकारी
कांग्रेस नेता सागर सिंह राहुल के आवास को सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात कर छावनी में तब्दील कर दिया गया। उनसे मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता जैनेंद्र पाण्डेय को भी मौके पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया इस दौरान जैनेंद्र पांडेय और शहर कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद शहर कोतवाल ने संभाली। इसके अलावा युवा नेता अमित दुबे और और सपा नेता भानु दुबे को भी हिरासत और नजरबंदी में लिया।
हाउस अरेस्ट किए जाने पर कांग्रेस नेता सागर सिंह राहुल ने प्रशासन और सरकार पर तीखा हमला बोला, उन्होंने कहा मुख्यमंत्री बांसडीह आ रहे थे, इसलिए सोशल मीडिया के जरिए शांतिपूर्ण मुलाकात की अपील की थी। हम उनसे यह पूछना चाहते थे कि जो विकास के दावे किए जा रहे हैं, वे जमीन पर धीमी गति से क्यों चल रहे हैं? चाहे वह मेडिकल कॉलेज हो, जेल निर्माण, रोडवेज बस स्टैंड या जुहू बीच का मामला है और पोस्टमार्टम हाउस का डीप फ्रीजर खराब होने से शव सड़ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, हम अपने किसी निजी काम या फैक्ट्री लगाने के लिए नहीं, बल्कि बलिया की जनता की बुनियादी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे थे। लेकिन सुबह से ही हमारे घर को छावनी बना दिया गया। जब हमने बाहर निकलने की कोशिश की तो धक्का-मुक्की कर अंदर के दिया गया। यह व्यवस्था अंग्रेजी हुकूमत से भी बदतर हो चुकी है, जहां जनप्रतिनिधियों और जनता की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है।
ALSO READ: UP: अमेठी में BJP का मिशन-2027 शुरू, राष्ट्रीय महामंत्री बनते ही एक्टिव हुईं स्मृति ईरानी
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम हाउस के डीप फ्रीजर को दुरुस्त करने के लिए 3 दिन का समय दिया गया था लेकिन 6 दिन बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस है, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिले में जेल न होने के कारण बहनों को अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए आजमगढ़, मऊ जाना पड़ता है, लेकिन सरकार केवल आयोजन और दावों तक सीमित है। हाउस अरेस्ट होने के बाद कांग्रेस नेता जैनेंद्र पांडेय और सपा नेता भानु दुबे ने भी जमकर प्रशासन पर अपनी भड़ास निकाली।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



















































