UP: जौनपुर में यूजीसी के नए कानून के विरोध में शाहगंज कस्बे में सवर्ण समाज का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। बड़ी संख्या में समाज के लोग योगी तिराहा चौराहा पर जुटे और हाथों में तख्तियां लेकर शाहगंज तहसील मुख्यालय तक विरोध यात्रा निकाली। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
सवर्ण समाज के आह्वान पर निकली इस विरोध यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। योगी तिराहा से शुरू हुई यात्रा तहसील मुख्यालय पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी के नए कानून को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। हाथों में तख्तियां और जुबान पर नारे, प्रदर्शनकारियों ने सरकार से अपनी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मौजूदा व्यवस्था में बदलाव की जरूरत है और आरक्षण व्यवस्था को लेकर उनकी मांगों पर भी सरकार को ध्यान देना चाहिए। विरोध प्रदर्शन के बाद सवर्ण समाज के लोगों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगों से अवगत कराया।
शाहगंज में सड़क से तहसील तक निकली यह विरोध यात्रा साफ तौर पर बता रही थी कि यूजीसी के नए कानून को लेकर सवर्ण समाज में नाराजगी है। अब देखना होगा कि सरकार और प्रशासन इस विरोध और सौंपे गए ज्ञापन पर क्या कदम उठाता है।



















































