नशे के विवाद में पत्नी की गला दबाकर हत्या, आरोपी पति मौके से फरार

मांट, मथुरा: मथुरा जनपद के थाना नौहझील क्षेत्र के गांव मकरंदगढ़ी में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां नशे को लेकर हुए विवाद में पति ने अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार गांव मकरंदगढ़ी निवासी 33 वर्षीय भावना पत्नी उमेश का अपने पति से नशे की आदत को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपी उमेश ने गुस्से में आकर पत्नी भावना का गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।यह घटना सुवह 8 बजे क़ी है.

Also Read – फतेहपुर: गौकशी के बाद भाग रहा आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिसमहिला को सी एच सी नोह झील भेजा, जहाँ डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वारदात के बाद आरोपी पति उमेश फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और लोग इस दर्दनाक वारदात को लेकर स्तब्ध हैं।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)