1 मार्च से वॉट्सएप बीना सिम कार्ड के नहीं चलेगा,सरकार क्यों लेकर आई ऐसा नियम?

केंद्र सरकार ने गुरुवार को साफ कर दिया है कि ‘सिम बाइंडिंग’ के नियमों को लागू करने की 28 फरवरी की डेडलाइन नहीं बढ़ाई जाएगी। नए नियमों के तहत मोबाइल में सिम कार्ड न होने पर वॉट्सएप, टेलीग्राम, सिग्नल, स्नैपचैट, शेयरचैट, जियोचैट, अराटाई और जोश जैसे मैसेजिंग एप काम नहीं करेंगे। कंप्यूटर पर लॉगिन वॉट्सएप भी 6 घंटे में लॉगआउट हो जाएगा। सरकार का दावा है कि इससे साइबर धोखेबाजों का पता लगाने में मदद मिलेगी।

केंद्र सरकार ने स्‍पष्‍ट कर दिया है कि स‍िम-बाइंडिंग से जुड़े न‍ियमों में कोई ढील या छूट नहीं दी जाएगी, जिसके बाद यह स्‍पष्‍ट हो गया है कि 1 मार्च से Whatsapp, टेलीग्राम और सिग्‍नल जैसे ऐप चलाने के लिए आपके मोबाइल में सिम कार्ड लगा होना बहुत जरूरी है। अभी कई लोग वॉट्सऐप को बिना सिम कार्ड भी इस्‍तेमाल करते हैं। सिग्‍नल और टेलीग्राम के मामले में यह बहुत अध‍िक है। 1 मार्च से कोई भी इन इंस्‍टेंट मैसेजिंग ऐप्‍स को बिना सिम कार्ड के इस्‍तेमाल नहीं कर पाएगा। कंप्‍यूटर पर वॉट्सऐप चलाने वालों का वेब वर्जन हर 6 घंटे में लॉगआउट होगा और उन्‍हें हर बार लॉग-इन करना होगा।

हाल में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, वॉट्सऐप ने सिम-बाइंडिंग पर काम शुरू कर दिया है। WhatsApp के बीटा वर्जन 2.26.8.6 पर इससे जुड़ा एक पॉप-अप देखा गया है। इसका मतलब है कि WhatsApp, DoT यानी दूरसंचार मंत्रालय के आदेश पर काम कर रहा है। ऐसे में मान कर चला जा सकता है कि जल्द इसे भारतीय यूजर्स के लिए पेश कर दिया जाएगा। इसके बाद यूजर्स बिना सिम कार्ड को फोन में डाले, उस नंबर से जुड़ा अकाउंट फोन में नहीं चला पाएंगे। साथ ही फोन से सिम निकालने पर WhatsApp भी लॉगआउट हो जाएगा।

Also read:INSTAGRAM पर पीएम मोदी 100M फॉलोअर्स पार करने वाले पहले नेता बने,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मेदी से पीछे है

इस फीचर से जुड़ा एक पॉप-अप या कहें कि नोटिफिकेशन WA Beta Info ने अपने X अकाउंट पर शेयर किया है। WhatsApp के आने वाले फीचर्स पर जानकारी देने वाला यह एक पुख्ता स्त्रोत है। इस पॉप-अप को WhatsApp के बीटा वर्जन 2.26.8.6 पर देखा गया है। जहां साफ दिखाई दे रहा है कि यूजर से भारत सरकार के आदेशों के चलते फोन में अपने अकाउंट को एक्सेस करने के लिए उस अकाउंट से जुड़े नंबर का सिम लगाने के लिए कहा जा रहा है।पिछले साल DoT ने मैसेजिंग ऐप्स को आदेश दिया था कि वे अपने ऐप में सिम बाइंडिंग फीचर को पेश करें। सिम बाइंडिंग का मतलब है कि आपके फोन में उस WhatsApp अकाउंट का सिम जरूर होना चाहिए, जिसे आप फोन में चलाना चाहते हैं। इसका मतलब है कि लोग बिना सिम फोन में लगाए, किसी नंबर का WhatsApp अकाउंट फोन में नहीं चला सकेंगे।

ऐसा लोगों की सुरक्षा और साइबर फ्रॉड को कम करने के लिए किया जा रहा है। गौर करने वाली बात है कि भारत में बड़ी संख्या में लोग फोन में बिना सिम लगाए भी दूसरे नंबर्स के अकाउंट इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में थोड़ी असुविधा WhatsApp चलाने में यूजर्स को भी होगी। यह आदेश WhatsApp, Telegram और Signal जैसे तमाम मैसेजिंग ऐप्स पर लागू होता है।

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि फिलहाल नियमों को मानने की समय-सीमा आगे बढ़ाने पर कोई विचार नहीं है।उन्होंने कहा कि ये नियम राष्ट्रीय सुरक्षा और धोखाधड़ी रोकने के लिए लागू किए गए हैं और सुरक्षा के मुद्दों पर सरकार कोई समझौता नहीं करेगी।सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस ‘स्टारलिंक’ के बारे में सिंधिया ने बताया कि कंपनी ने अभी तक सरकारी सुरक्षा एजेंसियों के सामने जरूरी डेमो पूरे नहीं किए हैं। कंपनी को यह दिखाना होगा कि वह भारतीय सीमाओं के बाहर इंटरनेट एक्सेस बंद कर सकती है। जरूरत पड़ने पर नेटवर्क पर कंट्रोल दे सकती है।

INPUT-ANANYA MISHRA 

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.