Thursday, September 24, 2026
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Breaking Tube
Advertisement
  • UP News
  • Politics
  • Government
  • Crime
  • International
  • Education
  • Sports
  • Fact Check
Home Government दलित छात्रा से जुड़ी कथित घटना के विरोध में कांग्रेस का शांतिपूर्ण...
  • Government
  • Police & Forces
  • UP News

दलित छात्रा से जुड़ी कथित घटना के विरोध में कांग्रेस का शांतिपूर्ण प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

By
Breaking Tube
-
25/05/2026
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

    मथुरा : मथुरा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने महोबा जनपद में एक दलित छात्रा से जुड़ी कथित गंभीर आपराधिक घटना के विरोध में शांतिपूर्ण सांकेतिक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।

    जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने प्रदेश में दलित समुदाय के खिलाफ बढ़ती कथित घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि महोबा की यह घटना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ कोचिंग से लौटते समय अपहरण कर 16 दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ अत्याचार किए गए तथा उसे गंभीर यातनाएं दी गईं और दबाव में शादी कराने की कोशिश की गई। उन्होंने इस घटना को अत्यंत निंदनीय बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की।

    कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में दलितों और कमजोर वर्गों के खिलाफ ऐसी घटनाएं चिंता का विषय हैं और सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे मामलों से समाज में असामाजिक और सामंती मानसिकता को बढ़ावा मिल रहा है।

    Also Read – UP में ग्राम प्रधान ही संभालेंगे पंचायतों की कमान : योगी सरकार ने प्रशासक बनाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी


    पार्टी ने मांग की कि—

    मामले में शामिल सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए। पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा तथा आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। प्रदेश में अनुसूचित जाति, जनजाति और दलित समुदाय के खिलाफ होने वाले उत्पीड़न को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

    कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री वैद्य मनोज गौड़ ने किया। इस दौरान कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    (देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)

    CII Infrastructure AD
    • TAGS
    • Congress demonstration
    • Congress Protest
    • Congress workers
    • Dalit Girl Student
    • Dalit Issues
    • Dalit Student Case
    • Governor Memorandum
    • Human Rights
    • justice demand
    • Law and order
    • Memorandum Submitted
    • opposition protest
    • Peaceful Protest
    • political news
    • political protest
    • Social Justice
    • State Politics
    • Student Safety
    • UTTAR PRADESH NEWS
    • Youth Safety
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleगोरखपुर विश्वविद्यालय में 20 दिवसीय चित्रकला कार्यशाला शुरू, युवा कलाकारों को मिलेगा हुनर निखारने का मंच
      Next articleअमेठी में बदहाल विद्युत व्यवस्था पर कांग्रेस का हल्ला बोल: राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
      Breaking Tube
      Breaking Tube

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      संतकबीरनगर में चेन चुराने वाली मध्य प्रदेश की दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार

      जिला केसरी ब्रह्मानंद की हत्या से सहमा गांव, खेत में मिली बुलेट

      UP: ‘एक महीने से दे रहा था चकमा,’ गोण्डा में दुराचार का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

      Recent Posts

      • संतकबीरनगर में चेन चुराने वाली मध्य प्रदेश की दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार
      • जिला केसरी ब्रह्मानंद की हत्या से सहमा गांव, खेत में मिली बुलेट
      • UP: ‘एक महीने से दे रहा था चकमा,’ गोण्डा में दुराचार का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
      • Ghazipur: हत्या के मामले में 3 दोषियों को उम्रकैद, 20-20 हजार का जुर्माना
      • UP: 17 साल से बंद चीनी मिल को लेकर किसानों का आंदोलन तेज, बोले- मिल चले बिना नहीं हटेंगे
      • बाराबंकी में 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में लंबे समय से था वांछित
      • UP: वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक सीटों के चुनाव का बिगुल बजा, गाजीपुर में लागू हुई आचार संहिता
      • ‘जो कृष्ण का नहीं हुआ, वो किसी का नहीं हो सकता…’, अखिलेश यादव पर ब्रजेश पाठक का तीखा हमला

      Search

      Hathras: गौ संबंधी प्रकरण में जांच रिपोर्ट न मिलने पर VHP...

      Rhea Kaushik
      Hathras: गौ संबंधी एक प्रकरण में पुलिस प्रशासन द्वारा जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराए जाने को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के पदाधिकारियों ने...

      Muzaffarnagar: पार्किंग को लेकर छात्रों और गार्डों में विवाद, छात्र संघ...

      Raebareli: कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडेय बोले “विपक्षी सरकारों में होती...

      BSP में बड़ा बदलाव! मायावती ने छोटे भतीजे ईशान आनंद को...

      Gonda: तेरहवीं भोज में जाने वाले थे पूर्व मंत्री योगेश प्रताप...

      Weather

      September 2026
      M T W T F S S
       123456
      78910111213
      14151617181920
      21222324252627
      282930  
      « Aug    

      EDITOR PICKS

      संतकबीरनगर में चेन चुराने वाली मध्य प्रदेश की दो शातिर महिलाएं...

      जिला केसरी ब्रह्मानंद की हत्या से सहमा गांव, खेत में मिली...

      UP: ‘एक महीने से दे रहा था चकमा,’ गोण्डा में दुराचार...

      POPULAR POSTS

      सीएम योगी ने दिया आजम खां को एक और झटका, जौहर...

      मायावती ने काटा टिकट तो माफिया को बढ़ाने आगे आई ओवैसी...

      सरकारी कब्जे से मुक्त होंगे हिंदुओं के मंदिर!, सभी धार्मिक स्थलों...

      POPULAR CATEGORY

      • UP News19007
      • Politics6148
      • Government5498
      • Police & Forces5389
      • Crime5188
      • Entertainment3155
      • Social1811
      • Trending Topic1600
      ABOUT US
      FOLLOW US
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy policy
      • Terms & Condition
      • Affiliate Disclousre
      © All rights reserved