बहराइच : सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर भ्रामक तथ्य फैलाने व चित्रों का गलत इस्तेमाल करने का एक मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी बहराइच के जिला मीडिया प्रभारी शिवांकर शुक्ला ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव को शिकायती पत्र सौंपकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
शिकायतकर्ता शिवांकर शुक्ला के अनुसार, उन्होंने सोशल मीडिया पर रुखसाना बहराइच के नाम से बनी एक प्रोफाइल देखी। इस आईडी पर भारतीय जनता पार्टी बहराइच जिला कार्यालय का बैनर लगा हुआ है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा की तस्वीरें मौजूद हैं। साथ ही दोनों तरफ भाजपा का चुनाव चिह्न कमल भी अंकित है। बैनर के आगे एक कुर्सी पर एक महिला बैठी दिखाई दे रही है,
जिला मीडिया प्रभारी का आरोप है कि इस फेसबुक आईडी के जरिए पार्टी से संबंधित कई भ्रामक और तथ्यहीन पोस्ट शेयर की जा रही हैं। उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा कि इसका प्रयोग भ्रामक प्रचार के लिए किया गया है, जो कि बेहद गंभीर और अनुचित विषय है।
शिवांकर शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए रुखसाना बहराइच नाम की फेसबुक आईडी के संचालक का पता लगाकर उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में सख्त कानूनी कार्रवाई की थी जिसके बाद साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने आई टी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है ।
पुलिस की ओर से आई डी बनाने वाले की तलाश की जा रही है














































