UP: रायबरेली में विकास कार्यों को लेकर किए जा रहे बड़े-बड़े दावों की पोल मानसून की पहली बारिश ने खोल दी। शहर की प्रमुख जेल रोड पर करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई नई सड़क पहली ही बरसात में जगह-जगह धंस गई। सड़क के इस हाल ने लोक निर्माण विभाग के निर्माण दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
एक महीने में ही खराब हुई सड़क
जिस सड़क पर कुछ समय पहले ही नया डामर बिछाकर उसे बेहतर यातायात के लिए तैयार किया गया था, वही अब लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क की हालत बेहद खराब होना निर्माण कार्य में लापरवाही को दर्शाता है।
Also Read: UP: UPPCL पर बड़ा आरोप, बिना अनुमति बढ़ाया बिजली लोड, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन
स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी
सड़क धंसने के बाद क्षेत्र के व्यापारियों और राहगीरों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का आरोप है कि निर्माण के दौरान ही सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए थे, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया।
पहली बारिश में खुली निर्माण कार्य की हकीकत
स्थानीय निवासियों का कहना है कि घटिया सामग्री और मानकों की अनदेखी के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। उनका आरोप है कि 9 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सड़क का इतनी जल्दी खराब होना सरकारी धन के दुरुपयोग की ओर इशारा करता है।
Also Read: UP: गला दबाकर पत्नी की हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास, रायबरेली कोर्ट का फैसला
हादसे का बना खतरा, कार्रवाई का इंतजार
फिलहाल सड़क पर बने गहरे गड्ढे से हर समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। अब लोगों की नजर जिला प्रशासन और संबंधित विभाग की कार्रवाई पर है कि दोषियों पर सख्त कदम उठाए जाते हैं या फिर केवल मरम्मत कर मामले को खत्म कर दिया जाता है।



















































