मुंबई नगर निकाय चुनाव के बाद सभी की निगाहें मुंबई के मेयर पद पर टिकी हैं. हालांकि अभी तक इस पर सस्पेंस बना हुआ है।इस बीच संजय राउत के बयान महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा रही है।शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तारीफ की है। उन्होंने सीएम देवेंद्र फडणवीस की स्विट्जरलैंड यात्रा को लेकर कहा कि उनका स्वागत पीएम मोदी की तरह था। उन्होंने कहा कि यह महाराष्ट्र के लिए गर्व की बात है। संजय राउत ने यह भी इशारा किया कि फडणवीस का राजनीतिक कद बढ़ रहा है और वे दिल्ली में शीर्ष पद की ओर बढ़ सकते हैं। संजय राउत का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब राज्य में बीएमसी चुनावों के बाद राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है।
संजय राउत ने X पर किया पोस्ट
संजय राउत ने कहा कि जैसे पीएम मोदी जी को विदेशो में लोगों का प्रतिसाद मिलता है वैसे ही सीएम देवेंद्र फडणवीस जी को मिल रहा है. ये खुशी की बात है।संजय राउत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिस तरह विदेशों में भव्य स्वागत किया जाता है, ठीक उसी प्रकार का आत्मीय और सम्मानजनक स्वागत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का ज्यूरिख में होना हर मराठी मानुस के लिए गर्व और खुशी की बात है।
Also read. कौन है नितिन नबीन? जाने बीजेपी अध्यक्ष का पूरा इतिहास!
संजय राउत का लगातार बीजेपी की तारीफ करना किस ओर कर रही इशारा?
इससे पहले संजय राउत ने मुंबई के मेयर पद की दौड़ तेज होने के बीच ‘पर्दे के पीछे’ चल रही गतिविधियों का भी संकेत दिया था। उन्होंने दावा किया कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना समेत कई पार्षद देश के सबसे अमीर नागरिक निकाय में बीजेपी का मेयर नहीं चाहते हैं। इससे पहले संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस की गढ़चिरौली जिले में 11 नक्सलियों के सरेंडर पर भी सरकार की तारीफ की थी।संजय राउत जिस तरह से बीजेपी के पक्ष में और एकनाथ शिंदे के विरोध में जो बयान दे रहे है उससे ये साफ होता हुआ नजर आरहा है कि बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के बीच राउत दरार डालना चाहते है या फिर बीजेपी के साथ हाथ मिलाकर महाराष्ट्र की राजनीति में कुछ बड़ा खेल करना चाहते है।
महाराष्ट्र में BMC चुनाव परिणाम के बाद लगातार हलचल तेज
मुंबई नगर निकाय चुनाव के बाद सभी की निगाहें मुंबई के मेयर पद पर टिकी हैं. हालांकि अभी तक इस पर सस्पेंस बना हुआ है. इस बीच एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना द्वारा नवनिर्वाचित सदस्यों को होटल में शिफ्ट किए जाने के बीच शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने पर्दे के पीछे की घटनाओं की ओर इशारा किया है। दरअसल, यह पूछे जाने पर कि क्या पार्षदों की ‘घर वापसी’ होगी, इस पर संजय राउत ने कहा, “कई नए पार्षद मूल रूप से शिवसैनिक (अविभाजित शिवसेना के) हैं. हमारी समझ यह है कि हर कोई नहीं चाहता कि बीजेपी का मेयर चुना जाए. उनके कई पार्षद यहां तक कि शिंदे भी मुंबई में बीजेपी का मेयर नहीं चाहते।वहीं शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा था कि अगर ‘देव’ चाहें तो उनकी पार्टी का मेयर बन सकता है. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि शिंदे की पार्टी अपनी सहयोगी भाजपा द्वारा खरीद-फरोख्त किए जाने की आशंका से डरी हुई है।
शिंदे गुट के पार्षदों को होटल में किया गया शिफ्ट
बता दें कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने अपने 29 पार्षदों को शहर के एक लग्जरी होटल में शिफ्ट कर दिया है. यह कदम बीएमसी चुनावों के परिणामों की घोषणा के बाद उठाया गया. शिवसेना का कदम यह प्रदर्शित करने वाला प्रतीत होता है कि शिंदे की पार्टी द्वारा जीती गईं सीट बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण हैं. बीएमसी चुनाव में भाजपा 89 पार्षदों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है.
मुंबई BMC चुनाव में किसने कितनी सीटें जीती
. BJP-89
. शिवसेना शिंदे-29
. एनसीपी (अजीत)-3
. शिवसेना (उद्धव)-65
. एनसीपी (शरद पवार)-1
. MNS-6
. कांग्रेस-24
. अन्य-10
Also read.भुवनेश्वर पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव, नवीन पटनायक से की शिष्टाचार मुलाकात
पूरा विपक्ष जुटे तब भी 8 पार्षद कम
महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में 15 जनवरी को चुनाव हुए थे। BMC सहित अन्य निगमों के नतीजे 16 जनवरी को आया था। BMC के 227 सीटों में भाजपा ने 89 वार्ड जीते। शिंदे गुट को 29 सीटें मिलीं। मेयर के लिए बहुमत का आंकड़ा 114 है। इसके लिए भाजपा को शिंदे गुट के 25 पार्षदों के समर्थन की जरूरत होगी।शिवसेना (यूबीटी) 65 वार्डों के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि MNS ने 6 सीटें और NCP (एसपी) को 1 सीट मिली है। इन तीनों की कुल सीटें 72 हैं। कांग्रेस ने 24 वार्डों में, ओवैसी की पार्टी ने 8 सीटों पर और समाजवादी पार्टी ने 2 वार्डों में जीत हासिल की है। अगर पूरा विपक्षी खेमा एक हो भी जाए तो कुल आंकड़ा 106 होगा। यानी बहुमत से 8 सीटें कम। यहीं से पार्षदों की खरीद-फरोख्त और दलबदल का खतरा नजर आ रहा है। ठाकरे परिवार अगर 8 पार्षदों को अपने साथ मिलाने में कामयाब होता है तो BMC पर भाजपा का कब्जा रोक सकती है।
मेयर पद के लिए 22 जनवरी को निकालेगी लॉटरी
29 नगर निगमों में मेयर पद के लिए 22 जनवरी को लॉटरी निकाली जाएगी। इसमें यह तय होगा कि पद ओपन कैटेगरी, अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग या महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगा। कैटेगरी तय होते ही उसी दिन या अगले दिन अधिसूचना जारी की जाएगी।इसके बाद सात दिन का नोटिस अनिवार्य होने के कारण मेयर चुनाव 29 या 30 जनवरी को होने की संभावना है। अगर अधिसूचना 23 जनवरी को जारी हुई तो मतदान 30 या 31 जनवरी को कराया जा सकता है। मुख्यमंत्री फडणवीस 24 जनवरी को स्विट्जरलैंड से वापस आएंगे।
INPUT-ANANYA MISHRA
देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.














































