‘किसी भी हालत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा…’,फरसा वाले बाबा की हत्या पर बोले CM योगी

UP: मथुरा (Mathura) में गौ रक्षक चंद्रशेखर बाबा, जिन्हें स्थानीय लोग फरसा वाले बाबा के नाम से जानते थे, बीती रात एक ट्रक की चपेट में आकर जान गंवा बैठे। उनके साथियों का दावा है कि रविवार तड़के बाबा और उनके दो साथी उस ट्रक का पीछा कर रहे थे, जिसमें गायें लदी हुई थीं। बाबा ने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की और बाइक के जरिए उसे रोकने की कोशिश की, तभी ट्रक चालक ने रफ्तार बढ़ाकर उन्हें कुचल दिया और मौके से फरार हो गया।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में हुई घटना पर तुरंत संज्ञान लिया और अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी हालत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। ADG कानून व्यवस्था अमिताभ यश से घटना की विस्तृत जानकारी ली गई है और एडीजी मथुरा घटना स्थल पर रवाना हो सकते हैं।

यूपी: मथुरा में ईद के दिन हिंसा, फरसा वाले बाबा’ की हत्या, गौ तस्करों ने गाड़ी से कुचला

मृतक के लिए प्रदर्शन, हाईवे पर लंबा जाम

गौ रक्षक की मौत से नाराज लोगों ने दिल्ली-कोलकाता हाईवे को जाम कर दिया। दोनों तरफ कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। पुलिस समझाने पहुंची, लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की, जिससे कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हुए। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

राजनीतिक प्रतिक्रिया 

इस घटना पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी सवाल उठाए और प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की। DIG शैलेश पांडे ने कहा कि फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं, उपद्रवीयों की पहचान की जा रही है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। हाईवे का जाम खोल दिया गया है और स्थिति अब सामान्य है।

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.