अमित शाह पहुंचे कोलकाता, आज होगा नए सीएम का ऐलान, बोले – मैं बंगालवासियों को नमन करता हूं

पश्चिम बंगाल में भारी जीत के बाद आज शुक्रवार को भाजपा विधायक दल की बैठक कोलकाता के न्यूटाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगी, जहां पार्टी के नए नेता और संभावित मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस अहम बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की मौजूदगी भी रहेगी।

अमित शाह की मौजूदगी में होगी निर्णायक बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंच चुके हैं और वे आज शाम होने वाली विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक में नवनिर्वाचित विधायकों के बीच नेता चुने जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके बाद अमित शाह आधिकारिक तौर पर नाम की घोषणा कर सकते हैं। इससे राज्य की नई राजनीतिक दिशा तय होने की उम्मीद है।

Also Read: जब तक भाजपा कार्यकर्ता जीवित है, बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनने देंगे… बोले अमित शाह

अमित शाह ने किया मंदिर दर्शन 

कोलकाता आगमन के बाद अमित शाह ने दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा की, ‘बंगाल ने भाजपा को जो अपार स्नेह, विश्वास और समर्थन दिया, उसके लिए मैं बंगालवासियों को नमन करता हूं।’

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )