बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक मामला सामने आया है। जहां रेवती थाना पुलिस ने डाक घर में घुसकर मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आप को बताते चले कि मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जसके बाद पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर मुक़दमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल की गई लाठी भी बरामद की है।
क्या है पूरा मामला?
घटना बीते 5 मई 2026 की है। बिहार के नालंदा निवासी और वर्तमान में रेवती डालकर घर में कार्यरत अभिषेक कुमार सिन्हा ने पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप के मुताबिक डाकघर में ही काम करने वाली एक महिला कर्मचारी से हुए विवाद के बाद महिला के परिजनों ने ऑफिस में घुसकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में अभिषेक सिंह को गंभीर चोटे आई थी।
Also Read: UP: चकिया की कंपोजिट शराब दुकान में सेंधमारी, नकदी और शराब लेकर फरार हुए चोर
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
रेवती थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न धाराओं में हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुखवीर की सूचना पर उपनिरीक्षक सचिन सरोज की टीम ने घेराबंदी कर अभिषेक पांडेय को कुशहर रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लाठी बरामद किया है।
कानूनी शिकंजा
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी की और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। रेवती पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की भी तलाश कर रही है ताकि सरकारी कार्यालय में हुई इस गुंडागर्दी के सभी किरदारों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके।












































