दूध, CNG के बाद अब पेट्रोल-डीजल भी महंगा…ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग का असर अब सीधे-सीधे भारत पर पड़ता नजर आ रहा है। यही वजह है कि आज से देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई है।
दूध में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी
वहीं, इससे पहले अमूल और मदर डेयरी ने 14 मई 2026 से पूरे भारत में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है, जबकि CNG के दाम में 2 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
Also Read: आम जनता पर महंगाई की मार! अमूल दूध की कीमतों में बढ़ोतरी, कल से लागू होंगी नई दर
पीएम मोदी की मांग
बता दें कि पीएम मोदी ने कहा था कि आज समय की मांग है कि पेट्रोल, गैस और डीजल का उपयोग बहुत संयम से किया जाए। हमें आयातित पेट्रो उत्पादों का उपयोग केवल जरूरत के अनुसार ही करना चाहिए। इससे न केवल विदेशी मुद्रा बचेगी, बल्कि युद्ध के प्रतिकूल प्रभाव भी कम होंगे।
















































