लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी को 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार करने के लिए एक्शन मोड में आ गई हैं। उन्होंने 24 मई को बसपा मुख्यालय पर एक बड़ी बैठक बुलाई है।
पूरे प्रदेश से बड़े पदाधिकारी बुलाए गए
बैठक में पूरे उत्तर प्रदेश से बसपा के कोऑर्डिनेटर, जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष और अन्य बड़े पदाधिकारियों को बुलाया गया है। मायावती सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक करेंगी।
पिछले निर्देशों की होगी समीक्षा
बैठक में मायावती पिछले दिशा-निर्देशों की समीक्षा करेंगी। यह देखा जाएगा कि दिए गए निर्देशों पर कितना काम हुआ है और कहां कमी रह गई है। साथ ही आगामी रणनीति पर भी चर्चा होगी।
मिशन 2027 को लेकर जिला-वार समीक्षा
बसपा सुप्रीमो मायावती इस बैठक में मिशन 2027 को लेकर जिला-वार समीक्षा करेंगी। प्रत्येक जिले की स्थिति, संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।
Also Read : UP बिजली कटौती पर मायावती का योगी सरकार पर हमला, बोलीं- जनता गर्मी में बेहाल
बसपा में तेजी से सक्रियता
मायावती के इस कदम को पार्टी में नई ऊर्जा और अनुशासन लाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। हाल के महीनों में बसपा सुप्रीमो कई मुद्दों पर सक्रिय रही हैं, खासकर बिजली संकट पर सरकार की आलोचना के बाद अब संगठनात्मक स्तर पर भी वे पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही हैं।
24 मई की यह बैठक बसपा के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक के बाद जारी होने वाले फैसलों और निर्देशों पर पूरे प्रदेश की नजर रहेगी।














































