गोंडा: जिले के प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने बुधवार को तरबगंज तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ऐली परसौली गांव का दौरा किया। दोपहर करीब एक बजे गांव पहुंचे मंत्री ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडे के साथ बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके की स्थिति का जायजा लिया।
इस दौरान मंत्री ने 500 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। वहीं, जमीन कटान से प्रभावित छह परिवारों को 5-5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। कुल 30 हजार रुपये की सहायता प्रभावित परिवारों को प्रदान की गई।
मंत्री आशीष पटेल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और जरूरत के अनुसार उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में लाया जाएगा।
Also Read: UP: चाय की चुस्की पर महंगाई की मार! रायबरेली में चीनी के भाव में 33% उछाल
CSR के तहत छाता, टॉर्च और मच्छरदानी भी बांटी
जिलाधिकारी और उनकी टीम द्वारा सीएसआर के माध्यम से बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए अतिरिक्त राहत सामग्री की व्यवस्था की गई। इसके तहत प्रभावित परिवारों को छाता, टॉर्च और मच्छरदानी भी वितरित की गई। मंत्री ने कहा कि राहत और बचाव कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा प्रभावित लोगों की जरूरतों का तत्काल समाधान किया जाए।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और सहयोगी दलों के कार्यकर्ता भी लगातार बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद में जुटे हैं। सरकार और प्रशासन का प्रयास है कि बाढ़ के दौरान लोगों को आवश्यक सुविधाओं और राहत सामग्री की कमी न हो।
ALSO READ: UP: भगवा ध्वज-कांवर लेकर निकले शिवभक्त, 105 किमी पैदल चलकर करेंगे जलाभिषेक
नेपाल से आने वाले पानी की रफ्तार तेज
बाढ़ के कारणों पर मंत्री ने कहा कि नेपाल से आने वाले पानी की रफ्तार काफी तेज होती है, जिसके कारण क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनती है। उन्होंने कहा कि प्रकृति से कोई नहीं लड़ सकता, लेकिन सरकार लोगों को बाढ़ से होने वाली परेशानियों से बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
स्थायी समाधान को लेकर मंत्री ने कहा कि वह केवल आश्वासन देने में नहीं, बल्कि परिणाम देने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने प्रशासन को प्रभावित लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने और पूरी तत्परता से काम करने के निर्देश दिए।
तटबंध का किया निरीक्षण
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



















































