Jaunpur: जौनपुरवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को आखिरकार बड़ी सौगात मिल गई है। गाजीपुर सिटी–आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 22419/22420 सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर ठहराव को रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है।
जानिए मामले से जुड़ी पूरी जानकारी
इस फैसले के बाद जौनपुर समेत आसपास के इलाकों के यात्रियों को दिल्ली, पूर्वांचल और अन्य प्रमुख शहरों की यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी। ट्रेन के ठहराव से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, मरीजों और रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को खास लाभ मिलने की उम्मीद है।
ALSO READ: Amethi: अमेठी में लगातार बारिश के बीच कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर किसान की मौत
इस महत्वपूर्ण निर्णय का श्रेय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव के प्रयासों को दिया जा रहा है। राज्यमंत्री ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताते हुए कहा कि जौनपुर सिटी स्टेशन पर सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अब यात्रियों को इस ट्रेन की सुविधा के लिए दूसरे स्टेशनों का रुख नहीं करना पड़ेगा। जौनपुर सिटी स्टेशन पर सुहेलदेव एक्सप्रेस का ठहराव जिले के रेल यात्रियों के लिए कनेक्टिविटी और सुविधाओं के लिहाज से बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



















































