जौनपुर में शराब के नशे में लाइनमैन का ‘हाई-वोल्टेज ड्रामा’, वीडियो वायरल जिम्मेदार अधिकारियों ने दिया जांच का आदेश

जौनपुर: बिजली उपकेंद्र जहां हर वक्त बिजली व्यवस्था को सुचारु रखने की जिम्मेदारी होती है, वहीं गुड़बड़ी विद्युत उपकेंद्र में एक लाइनमैन का कथित तौर पर शराब के नशे में हंगामा करने का वीडियो सामने आने के बाद पूरे विभाग में चर्चा तेज हो गई है। ड्यूटी के दौरान कथित नशे में धुत लाइनमैन ने अपने ही साथी कर्मचारी के साथ गाली-गलौज और अभद्रता की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामला शाहगंज 132/33 केवी से पोषित गुड़बड़ी विद्युत उपकेंद्र के कोपा फीडर का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक लाइनमैन उपकेंद्र परिसर में ही हंगामा करता नजर आ रहा है। आरोप है कि वह शराब के नशे में अपने साथी लाइनमैन के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार कर रहा था।सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर बिजली उपकेंद्र जैसे संवेदनशील स्थान पर कोई कर्मचारी ड्यूटी के दौरान नशे में पाया जाता है, तो ऐसे में बिजली व्यवस्था और सुरक्षा पर कितना बड़ा खतरा पैदा हो सकता है?

Also Read: UP में मौसम का बदला मिजाज, बढ़ने लगी मौसमी बीमारियां, बच्चे-बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित

बताया जा रहा है कि संबंधित लाइनमैन पर पहले भी शराब के नशे में जेई के साथ अभद्रता और गाली-गलौज करने के मामले में निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है। बाद में उसकी बहाली कर दी गई थी। अब दोबारा वीडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

फिलहाल वायरल वीडियो ने बिजली विभाग के अधिकारियों के सामने भी चुनौती खड़ी कर दी है। अब देखने वाली बात होगी कि अधिकारी इस वीडियो का संज्ञान लेकर जांच कराते हैं या नहीं और कथित तौर पर ड्यूटी के दौरान नशे में हंगामा करने वाले लाइनमैन के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं