Thursday, October 8, 2026
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Breaking Tube
Advertisement
  • UP News
  • Politics
  • Government
  • Crime
  • International
  • Education
  • Sports
  • Fact Check
Home Government मिर्जापुर : मड़िहान तहसील में JSP और सरदार सेना का प्रदर्शन, जनसमस्याओं...
  • Government
  • Social
  • UP News

मिर्जापुर : मड़िहान तहसील में JSP और सरदार सेना का प्रदर्शन, जनसमस्याओं को लेकर SDM को सौंपे ज्ञापन

By
Breaking Tube
-
27/06/2026
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

    मिर्जापुर : जनहित संकल्प पार्टी (JSP) और सरदार सेना ने मड़िहान तहसील पहुंचकर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से अलग-अलग ज्ञापन सौंपे. दोनों संगठनों ने जनता की मूलभूत समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की अपील की.

    जनहित संकल्प पार्टी की ओर से प्रदेश स्तरीय ‘न्याय यात्रा’ के तहत राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया. पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश पटेल के नेतृत्व में निकली यात्रा मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बाजारों और गांवों से होकर तहसील पहुंची.

    ज्ञापन में महिलाओं को 50 प्रतिशत भागीदारी, ओबीसी महिलाओं के लिए विशेष कोटा, जातीय जनगणना, जातीय हिंसा पर सख्त कार्रवाई, समान एवं निःशुल्क शिक्षा, युवाओं को रोजगार तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने सहित छह प्रमुख मांगें उठाई गईं. वहीं, सरदार सेना के जिलाध्यक्ष आलोक कुमार पटेल के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में मड़िहान विधानसभा क्षेत्र की आठ प्रमुख जनसमस्याओं के समाधान की मांग की गई.

    Also Read – उत्तर प्रदेश : बाराबंकी में भैंस चराने निकले दो बच्चों की नदी में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

    ज्ञापन में बिजली बिलों की अनियमितताओं को दूर कर स्मार्ट मीटर हटाने, भूमिहीनों को जमीन का पट्टा देने, किसानों की फसलों को छुट्टा पशुओं से सुरक्षा, गरीबों को आवास, सिंचाई एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था, किसानों को खाद-बीज उपलब्ध कराने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने तथा क्षेत्र में इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही.

    दोनों संगठनों ने प्रशासन से मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की, ताकि क्षेत्रवासियों को मूलभूत समस्याओं से राहत मिल सके.

     

    (देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

    CII Infrastructure AD
    • TAGS
    • breaking news
    • Civic Issues
    • District News
    • JSP Protest
    • local administration
    • Marihan Tehsil
    • Memorandum Submitted
    • Mirzapur news
    • People's Demands
    • protest demonstration
    • Public Grievances
    • Sardar Sena
    • SDM Office
    • Tehsil News
    • UTTAR PRADESH NEWS
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleउत्तर प्रदेश : एक सप्ताह से कुएं में फंसे सियार को नहीं निकाल सकी वन विभाग की टीम, ग्रामीण बोले- अब भी कुएं में है; वन विभाग ने कहा- जंगल में छोड़ा
      Next articleउत्तर प्रदेश : रायबरेली में तीन दिन से लापता युवती का कुएं में तैरता मिला शव, बुधवार से थी लापता
      Breaking Tube
      Breaking Tube

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      शादी से इनकार या ब्रेकअप का मतलब आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं: सुप्रीम कोर्ट

      UP: लखनऊ में गोमती का कहर! प्लासियो से इकाना तक पानी ही पानी, पॉश इलाके भी जलमग्न

      UP: राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जौनपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, निर्वाचन कार्यालय का घेराव

      Search

      2027 का विस चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने की निर्णायक लड़ाई...

      Vijay Mishra
      संतकबीरनगर जिले के मुखलिसपुर में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में रविवार को पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने...

      संतकबीरनगर में सात सड़कों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, PWD ने...

      Hathras: UGC के विरोध में सवर्ण समाज का शक्ति प्रदर्शन, पुलिस...

      Banda: लंबित मांगों को लेकर बांदा में लेखपालों का आंदोलन, 24...

      Gorakhpur में बारिश से बर्बाद महिला से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...

      Recent Posts

      • शादी से इनकार या ब्रेकअप का मतलब आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं: सुप्रीम कोर्ट
      • UP: लखनऊ में गोमती का कहर! प्लासियो से इकाना तक पानी ही पानी, पॉश इलाके भी जलमग्न
      • UP: राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जौनपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, निर्वाचन कार्यालय का घेराव
      • सहारनपुर में 56 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, हिंडन नदी के पुराने पुल पर पुलिस की कार्रवाई
      • UP: राशन वितरण कर रहीं समूह की महिलाओं को बिना सूचना हटाया, 2022 से नहीं मिला मानदेय
      • UP: सड़क पर उतरे सपा-कांग्रेसी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन तो टीडी कॉलेज चौराहे पर पुतला दहन
      • मथुरा में युवक के अपहरण से सनसनी, 4 दिन से लापता पति की तलाश में भटक रही पत्नी, CCTV में मारपीट कैद
      • UP: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

      Weather

      October 2026
      M T W T F S S
       1234
      567891011
      12131415161718
      19202122232425
      262728293031  
      « Sep    

      EDITOR PICKS

      शादी से इनकार या ब्रेकअप का मतलब आत्महत्या के लिए उकसाना...

      UP: लखनऊ में गोमती का कहर! प्लासियो से इकाना तक पानी...

      UP: राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जौनपुर में कांग्रेस...

      POPULAR POSTS

      सीएम योगी ने दिया आजम खां को एक और झटका, जौहर...

      मायावती ने काटा टिकट तो माफिया को बढ़ाने आगे आई ओवैसी...

      सरकारी कब्जे से मुक्त होंगे हिंदुओं के मंदिर!, सभी धार्मिक स्थलों...

      POPULAR CATEGORY

      • UP News19526
      • Politics6169
      • Government5500
      • Police & Forces5390
      • Crime5223
      • Entertainment3155
      • Social1813
      • Trending Topic1607
      ABOUT US
      FOLLOW US
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy policy
      • Terms & Condition
      • Affiliate Disclousre
      © All rights reserved