राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का लक्ष्य, पंचायतो को मिले अपना अधिकार : हिमांशु, डी डी पंचायत।

गोरखपुर : पंचायती राज विभाग गोरखपुर के द्वारा निदेशक पंचायती राज उत्तर प्रदेश लखनऊ के दिए गए निर्देश के क्रम में जनपद की पंचायत में पंचायती राज दिवस मनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके क्रम में दिनांक 24-04-2026 को विकास खण्ड खोराबार के ग्राम पंचायत डुमरी में राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस धूमधाम से मनाया गया, यह दिन स्थानीय स्वशासन, ग्रामीण सशक्तिकरण और पंचायतों के सराहनीय कार्यों को मान्यता देने का अवसर है।

गोरखपुर मण्डल में पंचायती राज के मुखिया हिमांशु शेखर ठाकुर ने ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के नेतृत्व में ग्रामीण विकास, स्वच्छता (ई-रिक्शा कचरा प्रबंधन), और आत्मनिर्भर भारत के सपनों को साकार करने के प्रयासों का उत्सव के रूप में उपलब्धि हासिल करने की जोर दी। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना द्वारा आयोजित अन्नप्राशन भी कराया गया, कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान ई. वीरेंद्र द्वारा तैयार किये गये लाइब्रेरी को भी दिखाया गया। ग्राम पंचायत में तैनात पंचायत सहायक विनीता देवी के द्वारा 1000 आयुष्मान कार्ड बनाए जाने पर हिमांशु शेखर ठाकुर उपनिदेशक पंचायत गोरखपुर मंडल गोरखपुर के द्वारा बुके देखकर सम्मानित किया गया।

Also Read : चूल्हे की ‘चिंगारी’ बनी काल, छप्पर में सो रहे 3 साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत

सहायक ज़िला पंचायत राज अधिकारी आशुतोष कुमार सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी, गोरखपुर 24 अप्रैल 1993 को 73 वां संवैधानिक संशोधन लागू हुआ, जिसने पंचायतों को शासन की तीसरी इकाई के रूप में स्थापित किया। पहला राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 2010 में मनाया गया था, इस प्रकार ग्राम पंचायतों को तकनीकी रूप से आगे बढ़ाने के लिए विशेष जानकारी ग्रामीणों को दी।

सत्येंद्र पाल सिंह खंड विकास अधिकारी खोराबार के द्वारा बताया गया कि गांव की सुविधा गांव के लोगों में गांव पर ही उपलब्ध कराया जाए जिस हेतु यहां पर उपस्थित सभी कर्मचारियों के द्वारा सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं साथ ही दूरभाष के लिए सभी के फोन हमेशा के लिए खुले हुए हैं जिस किसी को भी कोई समस्या हो वह फोन के माध्यम से अवगत कराया जा सकता है।

Also Read : ‘मेरी लाश पापा छू भी ना पाएं…’, कानपुर में वकील प्रियांशु श्रीवास्तव की पांचवीं मंजिल से कूदने के बाद मौत

इस अवसर पर बच्चा सिंह, जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, ग्राम पंचायत के अपने अस्तित्व एवं अधिकारों के बारे में तथा ग्राम पंचायत के ओएसआर प्राप्त किए जाने तथा उसका हिसाब किताब रखने एवं नारी शक्ति वंदन अभियान, पंचायत के आत्मनिर्भरता, एवं स्वच्छता को मूलभूत आवश्यकताओं में परिवर्तित करने की महत्वपूर्ण भूमिका पंचायतों की है।

इस क्रम में सत्येंद्र पाल सिंह, खण्ड, विकास अधिकारी अरविन्द सिंह, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) छोटे लाल यादव, ऐ डी आई एस बी,दिनेश चौधरी मण्डलीय परियोजना प्रबंधक गोरखपुर,पंचायत सचिव गोविन्द, अभय श्रीवास्तव, गरिमा सिंह, दीप्ती मिश्रा, प्रवीण कुमार, पूर्णिमा यादव, सूरज कुमार, एवं ग्राम पंचायत के ग्राम. प्रधान ई वीरेंद्र, तथा सभी सदस्य सहित सफाई कर्मी भी मौजूद रहे, कार्यक्रम का संचालन एवं समापन अरविन्द सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने धन्यवाद ज्ञापित करके किया।

Also Read : फर्रुखाबाद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, चालकों को सख्त निर्देश