सीएम योगी की ललकार,’कयामत तक नहीं बन पाएगी बाबरी मस्जिद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में एक बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि जो लोग देश में बाबरी ढांचे का कयामत तक सपना देख रहे हैं, उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा क्योंकि कयामत का दिन कभी आने वाला नहीं है. भारत में कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे. देश के कानून को मान लो कानून तोड़ने वालों को जहन्नुम ही मिलेगा. उन्होंने आगे कहा कि यह सरकार जो बोलती है, वह कर के दिखाती है. जितना करती है उतना ही बोलती है. हमने कहा था रामलला आएंगे, हम मंदिर वहीं बनाएंगे… कोई संदेह है?

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि हम आज फिर इस बात को कह रहे हैं कि कयामत तक बाबरी नहीं बन पाएगी और जो कयामत के दिन आने का सपना देख रहे हैं. ऐसे ही सड़ गल जाएंगे, वह दिन कभी आने वाला नहीं है. उनके सपने को हम ऐसे ही चूर करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि अपनी विरासत, भारत के गौरवशाली परंपरा और सनातन धर्म की इस परंपरा को सम्मान देंगे.

2017 से पहले कोई सुरक्षित नहीं था

योगी बाराबंकी में श्री हनुमत विराट महायज्ञ एवं श्रीरामार्चा पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। यज्ञ मंडप में आहुति दी। इस दौरान संत बलराम दास ने मखाने और लावा की माला पहनाकर योगी का स्वागत किया। इसके बाद योगी ने कहा- हम सब भारतीय एक भारत श्रेष्ठ भारत का निर्माण करें। 2017 से पहले कोई सुरक्षित नहीं था। पहले गरीबों की जमीन पर कब्जा हो जाता था। सरकार बदलते ही सारी अराजकता गायब हो गई। हमारी सरकार में सब सुरक्षित हैं। बेटी सुरक्षित होगी, तो समाज अपने आप सुरक्षा का एहसास करेगा। व्यापारी सुरक्षित होगा, तो तरक्की होगी। पहले वेतन देने का पैसा नहीं होता था। आज सभी को वेतन समय पर मिल रहा। सरकार करोड़ों लोगों को पेंशन दे रही है। आज प्रदेश तरक्की कर रहा है।

Also read:“एक दिन हिजाब वाली महिला ही उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेगी”, मायावती से शौकत अली ने की तुलना

मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में TMC विधायक हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर, 2025 को अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर बनने वाली मस्जिद की आधारशिला रखी थी। इस दौरान नारा-ए-तकबीर, अल्लाहु अकबर के नारे लगे थे। कार्यक्रम में 2 लाख से ज्यादा लोग ईंट लेकर शामिल होने पहुंचे थे। हालांकि, TMC ने 4 दिसंबर को ही हुमायूं कबीर को पार्टी से सस्पेंड कर दिया था।

INPUT-ANANYA MISHRA

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)