रोजगार की तलाश में नेपाल गए बहराइच के तीन युवकों पर चढ़ा पानी टैंकर, दो की दर्दनाक मौत

बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद से तीन युवक रोजगार की तलाश में नेपाल राष्ट्र में गए हुए थे जहां पर धनगढ़ी के पास स्थित भट्टे के समीप तीनों सो रहे थे इसी दौरान एक अज्ञात पानी टैंकर उनके ऊपर चढ़ गया जिसके चलते तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 9 वर्षीय बालक की मौत अस्पताल में हुई है तीसरा घायल बालक अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है नेपाल पुलिस के द्वारा दोनों लोगों का पोस्टमार्टम करा कर बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र में भेज दिया गया है मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है l

पूरा मामला बहराइच जनपद के सुजौली थाना क्षेत्र का है जहां पर बड़खड़िया ग्राम सभा में गुप्ता पुरवा गांव निवासी अर्जुन और सिकंदर के घर घाघरा नदी की कटान के चलते कट गए थे जिस पर वह नहर के किनारे रहकर आजीविका चला रहे थे इनके परिवार के तीन बच्चे अजय,पवन,ओर घूरे रोजगार की तलाश में नेपाल राष्ट्र के धनगढ़ी के पास गए हुए थे जहां पर एक ईट भट्टे में वह काम कर रहे थे l

Also Read : गैंग लीडर सहित 7 लुटेरे गिरफ्तार, ट्रेन-बस-स्टेशन पर यात्रियों को बनाते थे निशाना, यूपी से दिल्ली तक फैला नेटवर्क

बताया जा रहा है कि 1 दिन पूर्व देर रात्रि दोनों खाना खाकर झोपड़ी में लेट गए थे इसी दौरान एक अज्ञात पानी टैंकर अनियंत्रित होकर उनकी झोपड़ी में आ गया पास में ही रखे ईटा और ट्रैक्टर की चपेट में आकर तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए इस दौरान हादसे में अजय ओर पवन की मौत हो गई जबकि घूरे गंभीर रूप से घायल हो गया, इसके बाद परिजनों के द्वारा दोनों मृतक लोगों का पोस्टमार्टम करवाया गया है l

जिसके बाद नेपाल की पुलिस ने वापस दोनों लोगों के शव बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र में भेज दिया है दोनों लोगों की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कारीकोट के लेखपाल अरुण के मुताबिक मौके पर मुआयना किया गया है रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है l

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)