बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी साधु वेशधारी पर प्रशासन की कार्रवाई, अवैध निर्माण ध्वस्त

वृंदावन : कोतवाली क्षेत्र की रंगजी मंदिर चौकी अंतर्गत परिक्रमा मार्ग स्थित मेत्री घर आश्रम के समीप बच्ची के साथ कथित छेड़छाड़ के आरोपी साधु वेशधारी पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। नगर निगम की टीम ने सरकारी भूमि पर आरोपी द्वारा किए गए अवैध निर्माण को बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया है।

जानकारी के मुताबिक़ आरोपी साधु वेशधारी पर परिक्रमा कर रही एक बच्ची के साथ छेड़छाड़ का आरोप है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जहां वह वर्तमान में न्यायिक हिरासत में बंद है। इधर, नगर निगम ने सरकारी संपत्ति पर किए गए अवैध कब्जे और निर्माण के खिलाफ अभियान चलाते हुए निर्माण को ध्वस्त कर दिया है। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

Also Read: मुख्यमंत्री योगी का बड़ा निर्देश – CM और मंत्रियों की फ्लीट में 50% कटौती, वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर लगातार हो रही चर्चा

घटना और प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर नगर में चर्चाओं का माहौल है। स्थानीय लोग इसे साधु वेश की आड़ में किए गए अपराध के खिलाफ सख्त संदेश मान रहे हैं। वहीं, कई लोगों का कहना है कि धर्म और साधु समाज की छवि खराब करने वालों पर इसी प्रकार की कार्रवाई होनी चाहिए।

https://youtu.be/wTuPWv9ry44?si=NFHcFvXokHQtTxIY

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)