चंदौली: पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में सेंट्रल कॉलोनी स्थित इंजीनियरिंग विभाग कार्यालय के सामने से एक रेलकर्मी की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित रेलकर्मी ने रेलवे चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराकर बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है।
चंदौली जिले के नरौली गांव निवासी संतोष सिंह यादव रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग में SSE/P-Way/South के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार सुबह करीब 7 बजे वह अपनी बाइक (संख्या UP 67 AA 2675) कार्यालय के सामने खड़ी कर ड्यूटी पर चले गए थे।
पीड़ित के अनुसार, जब वह ड्यूटी खत्म होने के बाद वापस लौटे तो उनकी बाइक वहां से गायब थी। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात चोर बाइक लेकर फरार हो गए हैं।
संतोष सिंह यादव ने रेलवे चौकी में लिखित शिकायत दी और बताया कि उनकी बाइक की कीमत करीब एक लाख रुपये है। उन्होंने इस घटना की जानकारी विभागीय अधिकारियों को भी दे दी है।
रेलकर्मी संतोष सिंह यादव ने बताया, “मैं रोज की तरह ड्यूटी करने आया था। सुबह गाड़ी खड़ी करके ड्यूटी पर चला गया। वापस आया तो बाइक गायब थी। पुलिस को लिखित तहरीर दे दी है। हम चाहते हैं कि हमारी गाड़ी जल्द से जल्द बरामद हो जाए।
रेलवे चौकी प्रभारी शिव पूजन बिंद ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही बाइक चोरी का खुलासा करने का दावा किया है।










































