26 मई के बाद ग्राम पंचायतों में कौन संभालेगा जिम्मेदारी, 23-24 मई तक होगा फैसला

बरेली : जिले की ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त होने जा रहा है। ऐसे में पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए जाने को लेकर शासन स्तर पर मंथन तेज हो गया है। माना जा रहा है कि 23-24 मई तक इस संबंध में अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। चर्चा है कि मौजूदा ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, हालांकि एडीओ पंचायत को भी यह दायित्व दिए जाने का विकल्प विचाराधीन है।

प्रधान संघ लगातार सरकार से मांग कर रहा है कि वर्तमान प्रधानों को ही कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासक बनाया जाए या उनका कार्यकाल बढ़ाया जाए। सूत्रों के अनुसार आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए सरकार इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रही है। शासन स्तर पर मौजूदा प्रधानों को जिम्मेदारी सौंपे जाने की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है।

Also Read : ‘प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे…’, CM योगी बोले- सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देंगे

इस संबंध में डीपीआरओ द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। उम्मीद जताई जा रही है कि 26 मई से पहले ही सरकार प्रशासनिक व्यवस्था स्पष्ट कर देगी ताकि पंचायत कार्य प्रभावित न हों।

वहीं अन्य पंचायतों के कार्यकाल भी जल्द समाप्त होने वाले हैं। क्षेत्र पंचायत का कार्यकाल 19 जुलाई तथा जिला पंचायत का कार्यकाल 12 जुलाई को समाप्त होगा। इसे देखते हुए शासन स्तर से सभी पंचायतों में समय रहते प्रशासक नियुक्त करने की तैयारी तेज कर दी गई है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)