UP: जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में काशी विद्यापीठ में समाजवादी छात्र सभा का हस्ताक्षर अभियान

वाराणसी : जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में मंगलवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में समाजवादी छात्र सभा के छात्र नेताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय को बचाने और उसके अस्तित्व को बनाए रखने की मांग उठाई।

अभियान में शामिल छात्र नेताओं का कहना था कि जौहर यूनिवर्सिटी मानको के अनुरूप स्थापित की गई है, इसलिए उसे तोड़ा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।समाजवादी छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष आयुष यादव ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय में कोई कमी थी तो सरकार पिछले नौ वर्षों से क्यों चुप रही। उन्होंने कहा कि अब अचानक की जा रही कार्रवाई से हजारों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो सकता है।

Also Read:आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन! 40 में से 38 कमरे होंगे ध्वस्त,15 दिन का अल्टीमेटम

वहीं, विमलेश यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एवं समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा संस्थानों को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय को बचाने और छात्रों के हितों की रक्षा करने की मांग की।हस्ताक्षर अभियान में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में अपनी सहमति दर्ज कराई। छात्र नेताओं ने कहा कि जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)