UP: गोमती नगर में डबल मर्डर से हड़कंप, पत्नी और बहन की हत्या के बाद पति ने की खुदकुशी, जानिए क्या थी वजह?

UP: लखनऊ के गोमती नगर क्षेत्र से बेहद चौंका देने वाली घटना की खबार सामने आई है। ये एक डबल-मर्डर की  घटना है, जिसने सबको चौंका कर रख दिया है।

मामले से जुड़ी जानकारी

दरअसल गुरुवार की दोपहर में दिन दहाड़े एक ख़ौफ़नाक हादसा हुआ। बता दें कि ये मामला लखनऊ के गोमती नगर क्षेत्र का है, जहां एक पति (मानस) ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। मानस जो की एक बैंक कर्मी है, उसने अपनी पत्नी (दिव्या मिश्रा) को ICICI बैंक के बाहर बुलाया, जहां उसे मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि मानस ने दिव्या की दिनदहाड़े बैंक के बाहर गोली मार हत्या कर दी। मानस यहीं नहीं रुके, पत्नी की बेरहमी से हत्या कर, वो अपने किराए के घर निकाल पड़े। उसका ये घर घटनास्थल से लगभग 2 किमी की दूरी पर मौजूद था। घर पहुँचने पर मानस ने अपनी ही बहन की गोली मार हत्या कर दी, जिसके पश्चात उसने खुद को गोली मारआत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने जांच शुरू कर दी। बता दें कि दिव्या मिश्रा काफी जानी-मानी यूट्यूबर, प्रज्ञा मिश्रा की बहन थी।

मानस का घर हुसड़िया चौराहा के पास स्थित है, जो की ICICI बैंक से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर है। जानकारी के हिसाब से, लगभग 12:30 बजे मानस अपने किराए के मकान जा पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मानस पूरी तरह पसीने से लथपथ था और कमरे में जाते ही उसने दरवाजा भी बंद कर लिया। कुछ वक्त के बाद कमरे से कुछ आवाज़ें भी सुनाई दीं। बता दें कि मानस की बहन भी उस किराए के मकान में रहा करती थी। दरअसल मानस ने घर जाकर अपनी बहन को भी गोली मार दी, जिस वजह से उसकी जान चली गई। बाद में मानस ने खुद को भी गोली मार आत्महत्या कर ली।

ALSO READ: UP: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़; 12 मुकदमों का आरोपी घायल, अवैध तमंचा बरामद

मानस ने सुसाइड से पहले डाला व्हाट्सएप स्टेटस

मानस के आत्महत्या करने के बाद, उसके लगाए गए व्हाट्सएप स्टेटस का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर चर्चे में है। मानस के व्हाट्सएप स्टेटस के मुताबिक, उसने बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है क्योंकि उसकी बीवी ने उसे धोखा दिया था। उन्होंने स्टेटस के माध्यम से बताया की पत्नी की हत्या करने के बाद अब मानस खुद को और अपनी बहन को भी मार डालेंगे। अंत में मानस ने बताया कि उसकी पत्नी दिव्या की बहन प्रज्ञा और प्रज्ञा के पति, भरत को इस बारे में सब कुछ पता है। बता दें कि पुलिस मानस के व्हाट्सएप स्टेटस में करे गए दावों की जांच में लगी है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)