Bareilly: बरेली थाना मीरगंज क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर भाखड़ा पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।
जानिए मामले से जुड़ी पूरी जानकारी
हादसा मीरगंज थाना क्षेत्र में भाखड़ा पुल के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बाइक पर तीन लोग सवार होकर नेशनल हाईवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान राजा बाबू निवासी बलिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजा बाबू अपनी मां की दवा लेने के लिए मीरगंज आया था। दवा लेकर वापस लौटते समय जैसे ही वह भाखड़ा नदी के पुल के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राजा बाबू की मौके पर ही मौत हो गई।
ALSO READ: Jaunpur: जौनपुरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिटी स्टेशन पर रुकेगी सुहेलदेव सुपरफास्ट
दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)


















































