UP: लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के B5 कोच का एसी खराब, यात्रियों ने किया प्रदर्शन

चंदौली: डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार पर गुरुवार की देर रात लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के B5 कोच का एसी खराब होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोच में एसी काम नहीं करने से उमस और गर्मी बढ़ गई। परेशान यात्रियों ने रेल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।

यात्रियों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही रेलवे के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने यात्रियों से बातचीत कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान यात्रियों ने कहा कि एसी कोच में यात्रा के लिए टिकट लेने के बावजूद उन्हें गर्मी और उमस में परेशान होना पड़ रहा है। काफी देर तक एसी चालू नहीं होने से यात्रियों का आक्रोश बढ़ गया।

Also Read: UP: 5 लाख के चेक के लिए बिजली के पोल पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा!

रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों ने यात्रियों को काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया। यात्रियों को बताया गया कि खराबी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है और आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद किसी तरह यात्रियों को शांत कराया गया।

काफी समझाने-बुझाने के बाद यात्री शांत हुए और ट्रेन को डीडीयू जंक्शन से आगे के लिए रवाना किया गया। घटना के चलते प्लेटफार्म पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। यात्रियों ने रेलवे से एसी कोच की नियमित जांच और खराबी होने पर तत्काल मरम्मत कराने की मांग की, ताकि सफर के दौरान उन्हें इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)