UP: मैनाठेर में महिला ने दबंगों पर लगाया घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप,

मुरादाबाद: मैनाठेर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने कुछ दबंग लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि दबंगों ने आज सुबह उसके घर में घुसकर परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट की और किसी पुराने मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाया।

पीड़ित महिला के मुताबिक, मामले की शिकायत लेकर जब वह मैनाठेर थाने पहुंची तो वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने भी उसके साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि दबंग लोगों की पुलिस से मिलीभगत है, जिसके चलते उसकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है।

ALSO READ: Mirzapur: आउटसोर्स कर्मियों के लिए बड़ा दिन, मुख्यमंत्री ने की उत्तरप्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम की शुरुआत

घटना से परेशान पीड़ित परिवार मुरादाबाद एसएसपी कार्यालय पहुंचा और एसएसपी के नाम शिकायती पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। परिवार ने आरोप लगाने वाले दबंगों के साथ-साथ संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित महिला का कहना है कि उसे और उसके परिवार को लगातार परेशान किया जा रहा है और पुराने मुकदमे में समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)