मुरादाबाद में जमीन की बिक्री को लेकर विवाद,युवती ने भाइयों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

मुरादाबाद: थाना कटघर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपनी जमीन को लेकर अपने भाइयों और अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुलाब बाड़ी धानमील के सामने स्थित जमीन में उसका भी कानूनी हक और हिस्सा है।

शिकायत के मुताबिक, जमीन का मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है और युवती ने जमीन की रजिस्ट्री पर रोक लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भी दिया था। आरोप है कि इसके बावजूद कथित तौर पर जमीन के हिस्से की रजिस्ट्री दूसरे व्यक्ति के नाम कर दी गई।

Also Read: UP: कार सवार दबंगों ने कांग्रेस नेता जितेंद्र पाल को घेरा, दिनदहाड़े की मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

युवती का आरोप है कि बिना उसकी सहमति के जमीन बेचने की कोशिश की गई, जिससे उसे आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मामले को लेकर उसे धमकियां दी जा रही हैं।

युवती ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश जैसी धाराओं में कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही जमीन की बिक्री और रजिस्ट्री की जांच कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)