UP: बाईपास पर 4.38 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

मथुरा: टैंटीगांव-सुरीर मार्ग पर चेकिंग के दौरान सुरीर पुलिस और आबकारी टीम ने एक युवक को 4 किलो 38 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान नरेश पुत्र उदल निवासी ढोकलाबास, थाना सुरीर के रूप में हुई है। कार्रवाई 14 सितंबर को दोपहर करीब 12:25 बजे टैंटीगांव बाईपास से करीब 50 मीटर आगे की गई। पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान संदिग्ध को रोककर जब चेकिंग की गई तो उसके पास से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ पुलिस ने बरामद किया पुलिस ऐसी कार्यवाही निरंतर कर रही है|

पुलिस के मुताबिक जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत संयुक्त टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 4 किलो 38 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की उम्र करीब 27 वर्ष बताई गई है। इस प्रकार के कई मामले आरोपी पर पूर्व से भी चल रहे है|

Also Read: सुल्तानपुर: यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट और जातिगत आरक्षण के विरोध में गरजे सवर्ण, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर सुरीर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में 14 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें नौहझील, सुरीर, जमुनापार और जैत थानों के अलावा अलीगढ़ जिले के गोंडा, इगलास और खैर थानों में दर्ज मामले शामिल हैं।

कार्रवाई करने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक भीम कुमार तिवारी, सुरीर थानाध्यक्ष अरुण कुमार डागर, उपनिरीक्षक वीरेश कुमार, प्रधान आबकारी राजबल्लभ शर्मा, हेड कांस्टेबल राजखां और आबकारी कांस्टेबल अर्पण गौड़ शामिल रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)