तीन दिन में आयुष्मान कार्ड और इलाज! रामपुर प्रशासन ने बदली जनता दर्शन की पहचान

UP: रामपुर (Rampur) जिला प्रशासन ने जनता दर्शन को केवल शिकायत सुनने का मंच नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के लिए जीवनदायिनी मदद का केंद्र बना दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के गरीब कल्याण और जनकल्याण के विजन को धरातल पर उतारते हुए डीएम अजय कुमार द्विवेदी (Ajay Kumar Trivedi) ने जनता दर्शन (Janta Darshan) में एक पहल शुरू की है। अब गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग यहां सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि तत्काल समाधान प्राप्त कर रहे हैं।

तुरंत इलाज और कार्ड की सुविधा

जनता दर्शन में जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक मरीज की जांच करते हैं, जबकि जिला पूर्ति अधिकारी दस्तावेजों की जाँच कर पात्रता सुनिश्चित करते हैं। इसके बाद 7 दिनों के भीतर आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) और अंत्योदय राशन कार्ड प्रदान किए जाते हैं। कई मामलों में यह प्रक्रिया 3-4 दिन में पूरी कर दी जाती है। इससे कैंसर, किडनी और हृदय रोग जैसे गंभीर मामलों में फंसे मरीजों को तत्काल इलाज मिल रहा है और उनकी उम्मीदें फिर से जाग रही हैं।

Also Read: ADM पंकज वर्मा ने किया कमाल, यूपी में PCS अधिकारियों की फौज खड़ी कर दी

तीन महीनों में प्रभावशाली आंकड़े

जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि पिछले तीन महीनों में 147 आयुष्मान कार्ड और 90 अंत्योदय कार्ड पात्र लोगों को दिए जा चुके हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य है कि सरकारी योजनाएं केवल कागज़ों तक सीमित न रहें, बल्कि वास्तविक जरूरतमंद तक पहुंचे। डॉक्टरों की मौजूदगी सुनिश्चित करती है कि मरीज को मौके पर स्वास्थ्य जांच और इलाज की सुविधा मिल सके।

सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक

रामपुर की यह पहल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरीब-केंद्रित शासन नीति का जीवंत उदाहरण है। सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति इलाज, भोजन और सम्मानजनक जीवन से वंचित न रहे। डीएम अजय कुमार द्विवेदी की तत्परता और संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टिकोण इसे संभव बना रहे हैं।

Also Read: मुख्यमंत्री योगी का बच्चों के बीच उमड़ा बालप्रेम,सीएम उत्तराखंड के अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे

लाभार्थियों की प्रतिक्रिया

लाभार्थियों ने प्रशासन और सरकार की इस पहल की सराहना की है। मोहम्मद चमन ने कहा कि आयुष्मान और अंत्योदय कार्ड मिलने से उनका इलाज शुरू हुआ और परिवार को बड़ी राहत मिली। रेशमा परवीन ने विश्वास जताया कि योगी सरकार और जिला प्रशासन ने उनके जीवन में उम्मीद जगाई। महेंद्र सिंह ने बताया कि इस योजना ने उन्हें आर्थिक और मानसिक सहारा दिया।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)