UP: पति-पत्नी मिलकर चला रहे थे चोरी का गैंग, 20 लाख के जेवर-नकदी बरामद

UP: बांदा तिंदवारी पुलिस ने चोरी की लगातार घटनाओं का खुलासा करते हुए एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके साथ शामिल एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक,पकड़े गए आरोपित रेकी कर सुनसान घरों को निशाना बनाते थे और बेहद सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह के पर्यवेक्षण में तिंदवारी पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे घूम-घूमकर घरों की रेकी करते थे।जिस घर में लोगों की मौजूदगी नहीं होती थी,वहां दरवाजा या खिड़की तोड़कर बाल अपचारी को घर के अंदर भेजा जाता था,जबकि पति-पत्नी बाहर रहकर निगरानी करते थे।चोरी के बाद सभी मौके से फरार हो जाते थे।तिंदवारी क्षेत्र में कई घरों में चोरी की शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की।

Also Read: बांदा में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, गेहूं-चना समेत नकदी बरामद

इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हमीद और उसकी पत्नी नर्गिस को पपरेन्दा रोड पर पीएचसी तिंदवारी के पास से गिरफ्तार कर लिया।उनके साथ एक बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया गया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से करीब 20 लाख रुपये कीमत के आभूषण और 54,100 रुपये नकद बरामद किए हैं।

बरामदगी में 2 गले के हार,02 गले की चेन,01 जोड़ी लटकन,01 जोड़ी झुमका,01 कान का कुंडल,02 कान की बालियां,01 कमरबंध,05 जोड़ी पायल,04 सिक्के,09 बिछिया, 06 कंगन, 54,100 रुपये नकद शामिल है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपितों ने तिंदवारी और आसपास के इलाकों में कितनी अन्य चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Also Read: ‘बिजली संकट से बेहाल सहारनपुर…’, रातभर कटौती ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष संदीप पटेल,उपनिरीक्षक गजेन्द्र सिंह,उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र वर्मा,कांस्टेबल महेन्द्र प्रताप सिंह,अमन मिश्रा,अनूप कुमार,सत्यम उपाध्याय,महिला कांस्टेबल कल्पना राजपूत और दीक्षा शामिल रहीं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.