Wednesday, October 7, 2026
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Breaking Tube
Advertisement
  • UP News
  • Politics
  • Government
  • Crime
  • International
  • Education
  • Sports
  • Fact Check
Home Social गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने किया शर्बत वितरण, राहगीरों और श्रद्धालुओं को...
  • Social
  • UP News

गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने किया शर्बत वितरण, राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

By
Breaking Tube
-
24/06/2026
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

    कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार को गल्ला मंडी चौराहा स्थित जिला कार्यालय एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों पर शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने गंगा स्नान के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं, राहगीरों तथा आमजन को ठंडा शर्बत पिलाकर सेवा, आस्था और मानवता का परिचय दिया।

    भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शर्बत ग्रहण कर राहत महसूस की। व्यापारियों ने कहा कि गंगा दशहरा केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि समाज सेवा और परोपकार का भी अवसर है। इसी भावना के साथ संगठन द्वारा हर वर्ष सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में जनसेवा के कार्य किए जाते हैं।

    Also Read – रायबरेली : एसडीएम पर युवक को थप्पड़ मारने और गाली देने का गंभीर आरोप, पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

    जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा को सबसे बड़ा धर्म माना गया है। गंगा दशहरा जैसे पवित्र अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने सभी व्यापारियों से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा उन्हें शीतल पेय पदार्थ उपलब्ध कराए। पूरे आयोजन में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

    इस अवसर पर मंसाराम, अखिल तिवारी, दिनेश राठौर, दिलीप वर्मा, संजय भारद्वाज, सागर गुप्ता, अनिकेत बासु, गौरव अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता, मनीष अरोड़ा, मनोज गुप्ता, श्यामू गुप्ता, पारस गुप्ता, शरद कुमार एडवोकेट, प्रतीक गुप्ता, अन्नू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

    (देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

    CII Infrastructure AD
    • TAGS
    • Beat The Heat
    • breaking news
    • Charitable Initiative
    • civic engagement
    • Community Participation
    • community service
    • Community Support
    • Cultural Heritage
    • Cultural Tradition
    • Devotee Welfare
    • Devotees
    • Devotional Event
    • District News
    • Festival Celebration
    • Festival News
    • Ganga Dussehra
    • Ganga Dussehra Celebration
    • Hindi News
    • Humanitarian Service
    • latest news
    • Local Initiative
    • local news
    • news update
    • Public Awareness
    • Public Interest
    • Public Service
    • public welfare
    • religious event
    • Religious Festival
    • Religious Gathering
    • Sherbet Distribution
    • social harmony
    • Social Responsibility
    • social service
    • Summer Campaign
    • summer relief
    • Traders Association
    • Uttar Pradesh breaking news
    • UTTAR PRADESH NEWS
    • Voluntary Service
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleरायबरेली : एसडीएम पर युवक को थप्पड़ मारने और गाली देने का गंभीर आरोप, पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार
      Next articleडंपर की टक्कर से खाई में गिरी कार, संत की मौत; दूसरे की हालत गंभीर
      Breaking Tube
      Breaking Tube

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      चंदौली में सपा का हंगामा, EC के मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, पुलिस से पुतले को लेकर छीना-झपटी

      UP: 2 हजार से ऊपर UPI पर 0.04% शुल्क का विरोध, अमेठी में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

      सहारनपुर में जनगणना को लेकर फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू, 1 दिसंबर से शुरू होगा गणना का अगला चरण

      Search

      2027 का विस चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने की निर्णायक लड़ाई...

      Vijay Mishra
      संतकबीरनगर जिले के मुखलिसपुर में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में रविवार को पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने...

      संतकबीरनगर में सात सड़कों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, PWD ने...

      Hathras: UGC के विरोध में सवर्ण समाज का शक्ति प्रदर्शन, पुलिस...

      Banda: लंबित मांगों को लेकर बांदा में लेखपालों का आंदोलन, 24...

      Gorakhpur में बारिश से बर्बाद महिला से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...

      Recent Posts

      • चंदौली में सपा का हंगामा, EC के मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, पुलिस से पुतले को लेकर छीना-झपटी
      • UP: 2 हजार से ऊपर UPI पर 0.04% शुल्क का विरोध, अमेठी में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
      • सहारनपुर में जनगणना को लेकर फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू, 1 दिसंबर से शुरू होगा गणना का अगला चरण
      • बरेली में विकास के दावों की खुली पोल, उल्हैतापुर में 5 फीट जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने दी मतदान बहिष्कार की चेतावनी
      • जौनपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला, पुलिस व सपा कार्यकर्ताओं के बीच नोंक-झोंक
      • बहराइच में 1.290 किलो अफीम के साथ नेपाली महिला गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपये
      • चित्रकूट में सपा का उग्र प्रदर्शन, पुतला फूंकते समय आग की चपेट में आए थानेदार
      • UP: शाकुंभरी देवी मेले की सुरक्षा का पूरा प्लान तैयार, 3 कंट्रोल रूम और अस्थायी थाना बने, CCTV निगरानी

      Weather

      October 2026
      M T W T F S S
       1234
      567891011
      12131415161718
      19202122232425
      262728293031  
      « Sep    

      EDITOR PICKS

      चंदौली में सपा का हंगामा, EC के मुख्य चुनाव आयुक्त को...

      UP: 2 हजार से ऊपर UPI पर 0.04% शुल्क का विरोध,...

      सहारनपुर में जनगणना को लेकर फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू, 1...

      POPULAR POSTS

      सीएम योगी ने दिया आजम खां को एक और झटका, जौहर...

      मायावती ने काटा टिकट तो माफिया को बढ़ाने आगे आई ओवैसी...

      सरकारी कब्जे से मुक्त होंगे हिंदुओं के मंदिर!, सभी धार्मिक स्थलों...

      POPULAR CATEGORY

      • UP News19496
      • Politics6169
      • Government5500
      • Police & Forces5390
      • Crime5223
      • Entertainment3155
      • Social1813
      • Trending Topic1607
      ABOUT US
      FOLLOW US
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy policy
      • Terms & Condition
      • Affiliate Disclousre
      © All rights reserved