UP: नाबालिग के अपहरण के आरोप में वांछित युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय

UP: फतेहपुर हुसैनगंज थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण से जुड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसके खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अभियान

पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर जिले में वांछित और वारंटी आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत हुसैनगंज पुलिस ने 15 अगस्त को मुकदमा अपराध संख्या 09/2026 में वांछित आरोपी विनीत तिवारी पुत्र गुलजारी तिवारी निवासी ग्राम इमलिया पाल को गिरफ्तार किया।

Also Read: UP: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, शादी से मुकरा तो थाने पहुंची पीड़िता

पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(1), 87, 137(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को 16 अगस्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से नियमानुसार आगे की कार्रवाई की गई।

पहले ही बरामद हो चुकी थी नाबालिग

पुलिस ने बताया कि मामले से संबंधित नाबालिग को 14 जनवरी 2026 को ही सकुशल बरामद कर लिया गया था। इसके बाद से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। आखिरकार टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Also Read: मथुरा में झाड़-फूंक के ठिकाने पर राष्ट्रीय हनुमान दल के कार्यकर्ताओं का हंगामा, पुलिस से कार्रवाई की मांग

दो सदस्यीय टीम ने की गिरफ्तारी

आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मो. शिवतेन खान और कांस्टेबल नागेंद्र यादव शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वांछित एवं वारंटी आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)